न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भले ही टीकाकरण हो गया हो, लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट से हो सकते है संक्रमित, नई स्टडी में सामने आई चौकाने वाली बात

वैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आयी है। अध्ययन में कहा गया है कि संक्रमण और टीकाकरण के बाद भी ओमिक्रॉन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर भारी पड़ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Apr 2022 7:11:59

भले ही टीकाकरण हो गया हो, लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट से हो सकते है संक्रमित, नई स्टडी में सामने आई चौकाने वाली बात

वैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आयी है। अध्ययन में कहा गया है कि संक्रमण और टीकाकरण के बाद भी ओमिक्रॉन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर भारी पड़ सकता है। यह अध्ययन एक ऐसे स्वास्थ्यकर्मी पर किया गया जोकि महामारी की तीनों लहर में संक्रमण की चपेट में आया था। ICMR के वैज्ञानिकों ने इस बात पर जोर दिया कि टीके की बूस्टर खुराक ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करती है लेकिन यह समय के साथ कम होती जाती है, ऐसे में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और बार-बार हाथ धोने जैसी आदतें सार्स-सीओवी-2 के प्रसार की रोकथाम का भरोसेमंद हथियार हैं।

जर्नल ऑफ इन्फेक्शन में सोमवार को प्रकाशित हुए इस अध्ययन में दिल्ली के 38 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी पर अध्यन किया गया, जोकि सबसे पहले सार्स-सीओवी-2 के प्रारंभिक संक्रमण की चपेट में आया और बाद में वह डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट से भी संक्रमित हुआ जबकि वह कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुका था।

पुणे के एनआईवी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ प्रज्ञा यादव ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी में सबसे पहले 9 अक्टूबर 2020 को संक्रमण की पुष्टि हुई। इस मामले में उसे बुखार, बदन दर्द और गले में खराश की शिकायत थी। यह स्वास्थ्यकर्मी कुछ दिन में ठीक हो गया और इसके बाद उसे करीब 2-3 सप्ताह कमजोरी महसूस हुई। इस स्वास्थ्यकर्मी ने 31 जनवरी 2021 को टीके की पहली खुराक ली और 3 मार्च 2021 को दूसरी खुराक ली। इसके मुताबिक, करीब एक साल बाद स्वास्थ्यकर्मी को नवंबर 2021 में एक बार फिर संक्रमण की पुष्टि हुई। इस दौरान उसे 2-3 दिन बदन दर्द की शिकायत रही और बाकी अन्य लक्षण नहीं दिखे। कुछ दिन बाद वह फिर से स्वस्थ हो गया। खास बात यह रही कि एक बार संक्रमण की चपेट में आने और पूर्ण टीकाकरण के बावजूद वह संक्रमित हो गया।

अध्ययन के मुताबिक, महामारी की तीसरी लहर के दौरान वह स्वास्थ्यकर्मी जनवरी 2022 में भी संक्रमित पाया गया। उसे सात दिन तक गृह पृथकवास में रखकर उपचार किया गया और वह ठीक हो गया।

अध्ययन में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि तीनों बार संक्रमण की चपेट में आने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी और घर में ही उपचार के बाद ठीक हो गया। जीनोम अनुक्रमण विश्लेषण में पाया गया कि इस मामले में स्वास्थ्यकर्मी दूसरी बार कोरोना के डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) की चपेट में आया और तीसरी बार वह ओमिक्रॉन से संक्रमित हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर