न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर के घर हुई चोरी, सोशल मीडिया पर किया शेयर, विभु की याद में एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को टीवी की दुनिया के सबसे क्यूट कपल की कैटेगरी में शुमार किया जाता है। फैंस इस जोड़ी पर बेशुमार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 2:17:17

2 News : इस एक्टर के घर हुई चोरी, सोशल मीडिया पर किया शेयर, विभु की याद में एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को टीवी की दुनिया के सबसे क्यूट कपल की कैटेगरी में शुमार किया जाता है। फैंस इस जोड़ी पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। वे हाल ही में बच्चों के साथ नए घर में शिफ्ट हुए थे। इस बीच उनके घर पर चोरी हो गई। गुरमीत ने खुद इस बारे में बताते हुए सबको अलर्ट भी किया है। गुरमीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “आज हमारे एक नए वर्कर ने घर से कुछ चीजें चुराई हैं और भाग गया है। शुक्र है कि हम हमेशा पहले वैरिफाई करते हैं उनके बारे में जो हमारे यहां काम करते हैं ताकि हम जल्द कुछ एक्ट करें। अच्छी बात यह है कि मैं घर पर था और मेरी बेटियां अपने कमरे में सेफ थीं।

हमने अपनी कई चीजों को रिकवर कर लिया है और अच्छी बात यह है कि सब सेफ हैं। लेकिन हमेशा अलर्ट रहें और उन सबको वैरिफाई करें जो आपके घर काम करने आ रहे हैं।” बता दें कि गुरमीत और देबीना ने साल 2011 में शादी की थी। वे आज एक साथ काफी खुश हैं। इस कपल की दो बेटियां लियाना और दिविषा हैं। देबिना यूट्यूब पर व्लॉग के जरिए अक्सर अपनी बेटियों की झलक दिखाती रहती हैं।

गुरमीत और देबिना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो लंबे समय बाद ये जोड़ी छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही है। दोनों जल्द ही कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आएंगे। डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के बाद उन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखना उनके फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगा। गुरमीत पिछली बार वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें सीजन 2’ में नजर आए थे जो नेटफ्लिक्स पर साल 2024 में स्ट्रीम हुई थी। अब वे वेब सीरीज ‘महाराणा’ में दिखेंगे।

अनेरी वजानी ने लिखा, विभु आखिरी चीज जो तुमने मुझसे कही थी कि…

हाल ही ‘निशा और उसके कजिंस’ फेम एक्टर विभु राघव का कोलन कैंसर के चलते निधन हो गया। मंगलवार को विभु का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विभु की मां के साथ साथी कलाकार मोहसिन खान, नकुल मेहता, मोहित मलिक, अदिति मलिक और अनेरी वजानी काफी गमगीन नजर आए। अब विभु की करीबी दोस्त अनेरी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है।

अनेरी और विभु ने ऑन-स्क्रीन भाई-बहन का रोल किया था। अनेरी ने इंस्टाग्राम पर विभु के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। अनेरी ने लिखा, “अब दर्द नहीं होगा बेबी। विभु आखिरी चीज जो तुमने मुझसे कही थी कि तुम मुझसे ज्यादा प्यार करते हो। मुझे याद है कि मैं एक ही वक्त पर हंस और रो रही थी, क्योंकि सिर्फ तुम ही इतने लविंग और फनी हो सकते हो और अस्पताल के बेड पर भी हमेशा स्माइल करते रह सकते हो। मैंने तुम्हें व्हाट्सएप पर एक लंबा मैसेज लिखा था और अपनी ट्रिप के लिए निकल गई थी, ये सोचकर कि एक बार तुम घर आ जाओगे, तो इसे पढ़ोगे और फिर मुझे डांटने के लिए फोन करोगे।

मेरे वापस आने का इंतजार करने के लिए शुक्रिया। सभी खूबसूरत यादों के लिए शुक्रिया। मुझे उस समय हंसाने के लिए शुक्रिया, जब मैं मुस्कुराना भी नहीं चाहती थी। तुम जैसे हो वैसे होने के लिए शुक्रिया। हमें तुम्हारे जैसा कोई और कहां मिलेगा? कभी नहीं! शांति से आराम करो मेरे स्ट्रॉन्ग बॉय! तुम अंत तक बहुत अच्छी तरह से लड़े और मुझे तुम पर बहुत प्राउड है। मैं तुम्हें जल्द ही दूसरी तरफ मिलूंगी। और हां, मेरे दादू और निशा के दादू को वहां हाय कहना। मुझे यकीन है कि तुम लोग एक-दूसरे को देखकर बहुत खुश होंगे। आई लव यू विभु। हां, मुझे पता है कि तुम मुझसे ज्यादा प्यार करते हो।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी