न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विशेष मुहूर्त में होगा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, राम दरबार में परिवार संग विराजेंगे श्रीराम

गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार और अन्य देव विग्रहों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न हो रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन में CM योगी आदित्यनाथ सहित 500 से अधिक अतिथि होंगे शामिल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 9:50:29

विशेष मुहूर्त में होगा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, राम दरबार में परिवार संग विराजेंगे श्रीराम

आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्या नगरी एक और ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। भगवान श्रीराम की पावन नगरी में आज राम मंदिर के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। रामलला से लेकर रामदरबार तक भक्ति की लहर फैलने जा रही है, क्योंकि आज मंदिर के पहले तल पर स्थापित राम दरबार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

गर्भगृह के चारों कोनों में बने मंदिरों में भी आज सात विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह दिव्य कार्य अयोध्या और काशी से आमंत्रित 101 वैदिक आचार्यों की अगुवाई में होगा। जैसे ही मंत्रोच्चार गूंजेगा, पूरा मंदिर परिसर वैदिक ऊर्जा से भर जाएगा। इसके बाद श्रीराम रामदरबार में विराजेंगे और भक्तों को रामलला के साथ रामदरबार के भी दर्शन मिल सकेंगे।

अभिजीत मुहूर्त में होगी प्रतिष्ठा, बन रहा है सिद्ध योग

प्राण प्रतिष्ठा आज दिन के सबसे शुभ मुहूर्त, यानी अभिजीत मुहूर्त में संपन्न की जाएगी। यह मुहूर्त सुबह 11:25 बजे से 11:40 बजे तक रहेगा। इस दौरान राम दरबार और सात अन्य देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। साथ ही आज का दिन सिद्ध योग के संयोग के कारण और भी पवित्र बन गया है। प्रतिष्ठा के उपरांत पूजन, भोग और आरती के बाद आभूषणों से भगवान राम, सीता माता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी को सजाया जाएगा।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

इस अलौकिक आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ संघ, बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कुल मिलाकर 500 से अधिक विशिष्ट मेहमान आमंत्रित किए गए हैं।

सीएम योगी सुबह 10:30 बजे श्रीरामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से सीधे 10:40 से 10:55 तक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे।

सीएम योगी का कार्यक्रम शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

11:00 – 11:10 बजे: श्रीरामजन्मभूमि का दर्शन-पूजन

11:10 – 1:00 बजे: रामदरबार व अन्य मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा

2:00 – 2:15 बजे: चौधरी चरण सिंह पार्क में वृक्षारोपण (विश्व पर्यावरण दिवस)

2:15 – 2:45 बजे: रामकथा पार्क में नगर निगम अयोध्या बोर्ड की वर्षगांठ कार्यक्रम

2:50 – 2:55 बजे: 13वें सरयू जयंती महोत्सव का शुभारंभ

2:55 – 3:00 बजे: सरयू जी का अभिषेक और आरती

3:05 – 3:45 बजे: महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के 87वें जन्म महोत्सव में सहभागिता

3:45 बजे: अयोध्या से प्रस्थान

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

अयोध्या प्रशासन, राम मंदिर ट्रस्ट और अन्य एजेंसियों ने सुरक्षा और व्यवस्था के हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा तैनात है।

बता दें कि बुधवार को इस आयोजन की पूर्व संध्या पर भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का विधिपूर्वक अभिषेक किया गया था। सभी देवताओं को मंदिर परिसर में भ्रमण कराया गया था और राम दरबार समेत सभी विग्रहों का पूजन-अभिषेक हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल