न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने में जल्द आने वाली है अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, दो महीने में इतनी कम हो जाएगी कीमत

अगले दो महीनों में सोने की कीमतों में 12% से 15% तक की गिरावट आ सकती है। एक्सपर्ट्स की माने तो यह निवेश का सुनहरा मौका हो सकता है। जानिए गिरावट की वजहें और निवेशकों के लिए क्या है सलाह।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 3:47:21

सोने में जल्द आने वाली है अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, दो महीने में इतनी कम हो जाएगी कीमत

भारत में सोने को पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में भी देखा जाता है। बीते वर्षों में इसकी कीमतों में जिस तेजी से बढ़ोतरी हुई है, उसने इसे निवेशकों के लिए लाभदायक बना दिया है। खासकर पिछले एक साल में सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिससे यह आम खरीदारों की पहुंच से काफी दूर होता दिख रहा है।

हाल ही में सोने ने 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया था। यह उछाल भू-राजनीतिक तनावों, डॉलर में कमजोरी और विभिन्न केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई खरीदारी के चलते देखा गया। हालांकि पिछले कुछ दिनों में इसमें थोड़ी नरमी आई है, लेकिन यह गिरावट अभी इतनी नहीं है कि आम लोगों को बहुत राहत मिल सके।

अब आ सकती है सबसे बड़ी गिरावट

ऐसे में जो लोग सोने की खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं, उनके लिए राहत की खबर है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो महीनों में सोने की कीमतों में 12% से 15% तक की गिरावट आ सकती है। यदि यह अनुमान सही बैठता है, तो सोने की कीमत 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम या इससे भी नीचे आ सकती है।

गिरावट के पीछे की प्रमुख वजहें

इस गिरावट के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक कारण जिम्मेदार माने जा रहे हैं। सबसे अहम कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर बनी अनिश्चितता है। अगर फेड दरों में कटौती नहीं करता, तो डॉलर मजबूत रहेगा और इसका सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ेगा। इसके साथ ही, अमेरिका में महंगाई दर में स्थिरता और बेहतर आर्थिक प्रदर्शन भी सोने पर दबाव बना सकते हैं।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

निवेश सलाहकारों की मानें तो यह गिरावट एक अस्थायी चरण हो सकता है और दीर्घकालिक निवेश के लिए सोना अब भी एक सुरक्षित संपत्ति है। जिन निवेशकों ने ऊंचे दामों पर खरीदी की है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, जो लोग अब निवेश की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह गिरावट एक सुनहरा मौका बन सकती है।

भविष्य में सोने की कीमतों में करेक्शन आना तय माना जा रहा है। ऐसे में निवेशकों को बाजार की स्थिति का बारीकी से आकलन कर, सही समय पर कदम उठाना चाहिए। गिरावट के बाद की गई खरीदारी दीर्घकालिक रूप से लाभदायक साबित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी