न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरेबी सरकारों को सीख लेनी चाहिए... बेंगलुरु हादसे पर बोले पप्पू यादव

बेंगलुरु भगदड़ हादसे में 11 मौतों पर सांसद पप्पू यादव ने जताया दुख, कहा- कर्नाटक सरकार की संवेदनशीलता सीखने योग्य, फरेबी सरकारों को लेनी चाहिए प्रेरणा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 12:50:18

फरेबी सरकारों को सीख लेनी चाहिए... बेंगलुरु हादसे पर बोले पप्पू यादव

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार (4 जून, 2025) को हुए भगदड़ हादसे में अब तक 11 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना को लेकर अब बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार (5 जून) को उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर इसे अत्यंत दुखद बताया और सरकार की प्रतिक्रिया की सराहना की।

क्या बोले पप्पू यादव इस हादसे पर?

अपने पोस्ट में पप्पू यादव ने लिखा, "बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के बाद जन उत्साह में जो हृदयविदारक दुर्घटना हुई, उसमें 11 लोगों की मौत बेहद पीड़ादायक है। मेरी संवेदना मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ है। मुझे कर्नाटक सरकार की संवेदनशीलता ने प्रभावित किया है। उन्होंने कुंभ और रेल हादसों की तरह आंकड़े छुपाने या हेडलाइन मैनेजमेंट करने के बजाय पीड़ितों और घायलों की मदद को प्राथमिकता दी।"

'दिखावटी सरकारों को यह उदाहरण बनाना चाहिए'

उन्होंने आगे लिखा, "शासन ने प्रशंसकों के अतिउत्साह में हुई इस दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए खुलकर माफी मांगी। आज के दौर में जहां अधिकतर सरकारें अपनी छवि बचाने में लगी होती हैं, कर्नाटक सरकार की ईमानदारी उदाहरण बननी चाहिए। फरेबी और दिखावटी सरकारों को इससे सीख लेकर इसे केस स्टडी के रूप में अपनाना चाहिए।"

आरसीबी की जीत के बाद मची भगदड़

बता दें कि 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब जीता। जीत के बाद 4 जून को बेंगलुरु में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने टीम का स्वागत किया। लेकिन शाम करीब 4:30 बजे स्टेडियम के पिछले गेट पर जबरदस्त भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई। यह घटना उस वक्त हुई जब विराट कोहली और आरसीबी टीम ट्रॉफी के साथ स्टेडियम पहुंची थी।

राजनीति से दूर रहने की अपील

इस हादसे के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, और वे किसी का बचाव नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका फोकस पीड़ितों की मदद और मामले की निष्पक्ष जांच पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत