मैं पूरी तरह टूट चुका हूं! चिन्नास्वामी भगदड़ पर भावुक हुए विराट कोहली, सिर्फ 6 शब्दों में जाहिर किया गहरा दुख
विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख जताया। 11 लोगों की मौत और दर्जनों घायल हुए। कोहली ने कहा, मैं पूरी तरह टूट चुका हूं।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Wed, 04 Jun 2025 11:32:31
IPL 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सम्मान समारोह के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। यह हादसा उस समय हुआ जब आरसीबी की टीम स्टेडियम के भीतर जीत का जश्न मना रही थी। लेकिन जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की खबर टीम को मिली, उत्सव का माहौल एकदम गमगीन हो गया। इस घटना को लेकर आरसीबी और कर्नाटक क्रिकेट संघ की ओर से संयुक्त बयान जारी कर मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।
इस बीच, आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी इस घटना पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आरसीबी का आधिकारिक बयान साझा करते हुए लिखा, "मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं। पूरी तरह टूट चुका हूं।"