न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिन्नास्वामी में भगदड़ से गई 11 जानें, फिर भी जारी रहा RCB का सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई, लेकिन फिर भी अंदर चलता रहा सेलिब्रेशन। सोशल मीडिया पर उठे सवाल और आरसीबी का आधिकारिक बयान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 11:45:37

चिन्नास्वामी में भगदड़ से गई 11 जानें, फिर भी जारी रहा RCB का सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

आईपीएल सीजन 18 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बुधवार, 4 जून को ट्रॉफी के साथ बेंगलुरु पहुंची। टीम की बस में सबसे आगे विराट कोहली ट्रॉफी लिए बैठे थे, जिनके स्वागत के लिए सड़क किनारे भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस मौके के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए, जिनमें हजारों फैंस को सड़कों पर देखा जा सकता है।

टीम का भव्य स्वागत करने के लिए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद शाम को RCB की पूरी टीम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची, जहां विजय उत्सव की तैयारी की गई थी। लेकिन लगभग 6 बजे यह खबर आई कि स्टेडियम के बाहर भारी भगदड़ मच गई है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।

इस बीच स्टेडियम के अंदर जश्न चलता रहा। विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ियों को शायद इस हादसे की जानकारी नहीं थी, लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि क्या आयोजकों और प्रशासन को भी इसकी भनक नहीं लगी? इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर RCB को जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है।

एक यूजर ने X (ट्विटर) पर लिखा, "1 परेड, 0 दिमाग, और अब 7 अंतिम संस्कार। किस तरह के बेवकूफ बिना बैरिकेड्स और योजना के सामूहिक समारोह आयोजित करते हैं? यह बस एक मर चुका प्रशासन है।"

एक अन्य यूजर ने विराट कोहली और टीम के फोटो साझा करते हुए लिखा, "जब लोग बाहर भगदड़ में मर रहे थे, तब ये लोग अंदर पार्टी मना रहे थे।"

ऐसे कई यूजर्स यह सवाल कर रहे हैं कि यदि खिलाड़ियों को इस घटना की जानकारी नहीं थी, तो क्या आयोजकों और सुरक्षा अधिकारियों को भी नहीं थी? क्योंकि घटना के कई मिनटों बाद भी जश्न बिना रुके जारी रहा।

RCB ने दिया आधिकारिक बयान

घटना सामने आने के बाद RCB ने एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें लिखा गया, "हम मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी हैं। हमारे लिए सभी की सुरक्षा और सेहत सर्वोपरि है। RCB जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त करती है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है। स्थिति की जानकारी मिलते ही हमने अपने कार्यक्रम में बदलाव किए और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन किया। हम अपने समर्थकों से अपील करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती