न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार ट्रक में घुसी, बर्तन व्यवसायी और चालक की मौत, पत्नी सुरक्षित

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में बर्तन व्यवसायी और कार चालक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ जब कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। मृतक व्यवसायी की पत्नी सुरक्षित बचीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 12:28:19

 उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार ट्रक में घुसी, बर्तन व्यवसायी और चालक की मौत, पत्नी सुरक्षित

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक कार की ट्रक से टक्कर में बर्तन व्यवसायी और चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे टीडी-बारापाल के पास पुलिया से पहले हुई। हादसे के वक्त व्यवसायी की पत्नी भी कार में मौजूद थीं, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गईं। गोवर्धन विलास थाने के सीआई दिलीप सिंह ने बताया कि उदयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक कार, जो अहमदाबाद की ओर से उदयपुर आ रही थी, वह आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

कार पीछे से घुसी ट्रक में, दो की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार, कार में सवार गुजरात के नडियाद निवासी 70 वर्षीय बर्तन व्यवसायी ओमप्रकाश मूंदड़ा और चालक दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठीं ओमप्रकाश मूंदड़ा की पत्नी कैलाश देवी सुरक्षित रहीं। पुलिस ने कैलाश देवी से पूछताछ कर उनके दामाद पंकज तोषनीवाल, जो उदयपुर में रहते हैं, को सूचित किया। इसके बाद दामाद और बेटी घटनास्थल पर पहुंच गए।

बताया गया कि ओमप्रकाश मूंदड़ा नडियाद से चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उनके दामाद पंकज तोषनीवाल ने बताया कि ओमप्रकाश मूलतः राजसमंद जिले के कुंवारिया के निवासी थे और पिछले कुछ वर्षों से नडियाद में व्यवसाय कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन विलास थाने के सीआई दिलीप सिंह, एएसआई धर्मवीर सिंह और हैड कांस्टेबल अकरम खान मौके पर पहुंचे और दोनों मृतकों के शव एमबी अस्पताल भेजे गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?