न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैपराजी की बातों पर शरमाते दिखे अरबाज और शूरा, मिले जल्द खुशखबरी आने के संकेत, वीडियो हो रहा वायरल

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान (58) के जीवन में एक बार फिर से खुशियों की बरसात होने वाली है। अरबाज जल्द ही अपनी दूसरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 11:41:24

पैपराजी की बातों पर शरमाते दिखे अरबाज और शूरा, मिले जल्द खुशखबरी आने के संकेत, वीडियो हो रहा वायरल

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान (58) के जीवन में एक बार फिर से खुशियों की बरसात होने वाली है। अरबाज जल्द ही अपनी दूसरी पत्नी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ पहली बार पिता बनने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो डिनर डेट का है। इस वीडियो में पैपराजी कपल को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, जिस पर कपल कैमरे के सामने मुस्कुरा रहा है।

हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं उन्हें जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वायरल हो रही क्लिप में साफ नजर आ रहा है कि कपल पैपराजी की बातों पर शरमा रहे हैं। वे जमकर पोज दे रहे हैं। अरबाज प्यार से शूरा को कार में बैठा रहे हैं और फोटोग्राफरों से धीरे से बोलते हैं कि 'समझा करो कभी कभी'।

इस वीडियो में सुनाई दे रहा है कि जब अरबाज कार के पास जाते हैं तो एक फोटोग्राफर कहता है, “जाने दो।” अरबाज इसे सुनकर मुस्कुराते है और कहते हैं, “आप लोग भी जाने दो।” लुक की बात करें तो जहां शूरा प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में क्यूट लगीं तो वहीं अरबाज ने फॉर्मल कपड़े पहने हुए थे। कपल को देखकर लगा कि वह शायद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। शूरा के चेहरे पर भी प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर पर देखा गया।

अरबाज खान और शूरा खान ने दिसंबर 2023 में किया था निकाह

एक यूजर ने लिखा, “वह प्रेग्नेंट है।” दूसरे ने लिखा, “अरबाज खान को बेटी होगी।” तीसरे यूजर ने लिखा, “वह इतनी शर्मीली हैं कि प्रेग्नेंसी भी उन्हें इतना सुंदर और चमकदार बना रही है।” उल्लेखनीय है कि अरबाज और शूरा में से किसी ने भी प्रेग्नेंसी कंफर्म नहीं की है। साथ ही कपल ने इस खबर को गलत भी नहीं बताया, जिसका मतलब यही निकाला जा रहा है कि उनके घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं।

कुछ दिनों पहले शूरा को एक हॉस्पिटल में देखा गया था, जिसके बाद से ही ये अटकलें और तेज हो गई थीं। अरबाज और शूरा ने दिसंबर 2023 में शादी रचाई थी। शादी अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर पर हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर इसके खूब वीडियो और फोटो वायरल हुए थे।

शादी में अरबाज के बेटे अरहान खान ने भी शिरकत की थी और खूब एंजॉय किया था। बता दें अरबाज की शादी पहले मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ साल 1998 में हुई थी, जिनसे उनका 22 साल का बेटा अरहान है। 19 साल की शादी के बाद साल 2017 में उनका तलाक हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी