न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आमिर ने कहा, मुझे रीमेक करने में कोई प्रॉब्लम नहीं, ‘लाल सिंह चड्ढा’ में किया गया खूब ट्रॉल

सुपरस्टार आमिर खान (60) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 20 जून को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 12:49:48

‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आमिर ने कहा, मुझे रीमेक करने में कोई प्रॉब्लम नहीं, ‘लाल सिंह चड्ढा’ में किया गया खूब ट्रॉल

सुपरस्टार आमिर खान (60) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को करीब 3 साल बाद अपने चहेते स्टार को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। इससे पहले आमिर साल 2022 में रिलीज हुई मूवी ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे। हालांकि ‘सितारे जमीन पर’ फिलहाल एक विवाद में फंस गई है। बताया जा रहा है कि यह स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की सीन-बाय-सीन रीमेक है। अब आमिर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

राज शमानी के पॉडकास्ट में आमिर ने इस बारे में खुलकर बात की है। आमिर ने कहा कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद बहुत सारे लोगों ने मुझसे कहा कि आप फिर से रीमेक बना रहे हैं? ‘लाल सिंह चड्ढा’ में मुझे खूब ट्रॉल किया गया कि ‘रीमेक बनाई, रीमेक बनाई!’ लेकिन दिक्कत ये है कि…मैं थोड़ा पागल टाइप का आदमी हूं प्रेक्टिकल चीजें मुझे समझ नहीं आतीं। मुझे रीमेक करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इससे मेरी क्रिएटिविटी कम हो रही है।

मैं उस कहानी को अपना नजरिया दे रहा हूं। शेक्सपियर के नाटक भी तो बार-बार किए जाते हैं, हर कोई उसमें अपनी जान डालता है। रीमेक पर ये बहस मुझे फिजूल लगती है? जब मैंने ‘गजनी’ बनाई, वह तमिल में पहले से बनी थी। मैंने उसे हिंदी ऑडियंस के लिए अपने तरीके से पेश किया। मेरी ऑडियंस के लिए मैं अपनी एनर्जी उसमें डाल के आपको दिखा रहा हूं तो मुझे लगता है मेरा काम उससे अलग ही है।

aamir khan,superstar aamir khan,sitaare zameen par,sitaare zameen par movie,sitaare zameen par remake,raj shamani,laal singh chaddha

‘सितारे जमीन पर’ में बास्केटबॉल कोच का रोल कर रहे हैं आमिर खान

बता दें ‘सितारे जमीन पर’ स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म के डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना और प्रोड्यूसर आमिर खान व अपर्णा पुरोहित हैं। फिल्म स्पेशल एबिलिटी वाले बच्चों और उनके संघर्षों पर आधारित है। यह स्पेन की फिल्म ‘चैंपियंस’ (2018) से प्रेरित है, जिसने वहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। आमिर इसमें एक कोच की भूमिका में हैं, जो इन बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं।

जेनेलिया डिसूजा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में एक साथ 10 कलाकार डेब्यू करेंगे। फिल्म की कहानी एक बास्केटबॉल कोच की है जो कुछ खास बच्चों को बास्केटबॉल सिखाता है। हालांकि वो एक बदतमीज कोच है जिसे सभी बच्चों को संभालना भी है और चैम्पियनशिप में जीत भी दिलानी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी