न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तारीफ या तंज! बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच प्रशांत किशोर बोले - बच्चों की चिंता करनी है तो लालू जी से सीखिए...

बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बच्चों की चिंता करनी हो तो लालू जी से सीखें। जानिए पीके ने क्या कहा तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार और बीजेपी को लेकर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 1:34:44

तारीफ या तंज! बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच प्रशांत किशोर बोले  - बच्चों की चिंता करनी है तो लालू जी से सीखिए...

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सारन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर तीखा व्यंग्य किया। भाषण में उन्होंने लालू यादव की प्रशंसा के अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा कि बच्चों की फिक्र करना हो तो लालू जी से सीखना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव दोनों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, “लालू जी के बेटे ने नौवीं कक्षा भी पास नहीं की, लेकिन लालू जी को उसकी फिक्र है, वे चाहते हैं कि वह बिहार का राजा बने। अब जब हम ये कहें तो कुछ लोगों को लगेगा कि हम लालू जी की शिकायत कर रहे हैं, पर नहीं, हम तो उनकी तारीफ कर रहे हैं कि देखिए, उन्हें अपने बेटे की चिंता है।”

कटाक्ष के पीछे की बात: लालू यादव की ‘तारीफ’ या तंज?

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि यह तारीफ नहीं, बल्कि कटाक्ष है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “लालू जी इतने अच्छे पिता हैं कि उनका बेटा नौवीं तक भी नहीं पढ़ पाया, फिर भी वे चाहते हैं कि वह बिहार का मुख्यमंत्री बने। वहीं दूसरी ओर, आपके बेटे ने मैट्रिक पास किया, बीए भी कर लिया, लेकिन उसे चपरासी की नौकरी भी नहीं मिल रही है, और आपको उसकी कोई चिंता नहीं है।”

उन्होंने आम लोगों की स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा, “आपके गांव में ज़्यादातर बच्चों के पास पूरे कपड़े नहीं हैं, पैरों में चप्पल नहीं है, बच्चों को पढ़ाई की सुविधा नहीं मिल रही, भरपेट खाना नहीं है, बीमार होने पर दवा या अस्पताल तक नहीं है, लेकिन फिर भी आप जातिवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं।”

यात्रा के ज़रिए जनता से संवाद में जुटे हैं पीके

प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में अपनी 'बदलाव यात्रा' निकाल रहे हैं, जिसकी शुरुआत सिताब दियारा से हुई थी। अब तक उन्होंने करीब 15 दिनों में 20 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लिया है और कई जनसभाओं में जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। इन सभाओं में वे केवल लालू-तेजस्वी ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर भी तीखा हमला कर रहे हैं।

बिहार चुनाव से पहले सर्वे में तेजस्वी को मिला बढ़त

बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच इंडिया टुडे-सी वोटर का एक सर्वे सामने आया है, जिसमें लोगों ने बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए, इस पर अपनी राय दी। सर्वे के अनुसार, सबसे ज्यादा लोग तेजस्वी यादव को सीएम फेस के रूप में पसंद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत