न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा, पूरे प्रदेश में हड़ताल का एलान

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की कार्रवाइयों के खिलाफ राजस्थान में खाद और बीज विक्रेताओं का गुस्सा फूटा। RAIDAA के नेतृत्व में प्रदेशभर में हड़ताल का ऐलान, दुकानों के बंद होने से किसान परेशान। जानिए पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 12:21:46

राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा, पूरे प्रदेश में हड़ताल का एलान

नकली खाद और बीज के खिलाफ कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों से खाद और बीज विक्रेता बेहद नाराज हैं। इस नाराजगी के चलते उन्होंने आज (शुक्रवार) पूरे राजस्थान में बीज की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। यह विरोध राजस्थान एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (RAIDAA) के नेतृत्व में दर्ज कराया जाएगा।

प्रदेशभर में हड़ताल का ऐलान

इसी क्रम में आज (शुक्रवार) प्रदेशभर में खाद-बीज विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है। खाटू श्यामजी, रींगस सहित कई जिलों में बीज की दुकानें सुबह से ही बंद देखी गईं। इसके चलते किसान वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कृषि इनपुट व्यापार पर पड़ेगा असर

RAIDAA के सदस्यों ने गुरुवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में इस विरोध की घोषणा की। RAIDAA अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि किशनगढ़ में की गई अचानक जांच को वे गलत नहीं मानते, लेकिन गंगानगर में जो कार्रवाई हुई, वह पूर्णतः अनुचित थी। इस तरह की कार्रवाई से कृषि इनपुट व्यापार पर सीधा असर पड़ता है।

“बिना वजह आतंकित करना ठीक नहीं” – RAIDAA अध्यक्ष

RAIDAA अध्यक्ष खंडेलवाल ने आगे कहा कि कृषि विभाग द्वारा उत्पादकों को कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही जांच के दौरान कोई ठोस अनियमितता पाई गई। फिर भी विभाग के अधिकारी परिसर में घुसकर आतंक का माहौल बना रहे हैं और बीजों को नकली बता रहे हैं – जो कि पूरी तरह से अनुचित है।

बीज निर्माताओं का समर्थन भी मिला

कृषि आयुक्त की ओर से बीज वितरकों की 3 दिन में जांच करने का आदेश जारी किया गया है और 255 बीज निर्माताओं की सूची भी प्रकाशित की गई है। यह आदेश भी व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। RAIDAA ने बताया कि बीज निर्माता संघ भी इस आंदोलन में उनके साथ है और उन्होंने बीजों की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। गंगानगर और हनुमानगढ़ में तो बीज निर्माता और विक्रेता हड़ताल पर चले गए हैं और कई फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

“कृषि मंत्री का रवैया अनुचित” – RAIDAA अध्यक्ष

RAIDAA अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि कृषि मंत्री को यह जानकारी नहीं दी गई कि बीजों का निर्माण कैसे होता है। बीज उपचार के लिए रसायनों का प्रयोग सामान्य प्रक्रिया है। बीजों को रंगने की बात करके उन्हें नकली बताना सरासर गलत है। उन्होंने यह भी बताया कि बीजों का समय-समय पर अंकुरण परीक्षण भी किया जाता है, ऐसे में नकली होने का सवाल ही नहीं उठता। RAIDAA ने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस मामले में कानूनी सलाह लेंगे और आवश्यक हुआ तो कोर्ट की शरण में भी जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?