न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण को बढ़ावा, CM करेंगे कई परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

राजस्थान में आज से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत हुई। विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम ने किया राज्य स्तरीय कार्यशाला का संबोधन, 345 करोड़ की जल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 11:59:21

 राजस्थान में पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण को बढ़ावा, CM करेंगे कई परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

राजस्थान में आज, 5 जून से 'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान की शुरुआत हो रही है। यह अभियान पूरे प्रदेश में जल संसाधन विभाग की 345 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिससे प्रदेशवासियों को अनेक लाभ मिलने वाले हैं। मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करेंगे।

पर्यावरण दिवस पर होंगे कई आयोजन

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, आज सुबह 8:45 बजे जमवारामगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11:25 से दोपहर 1:10 बजे तक विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। वहीं दोपहर 2:45 बजे केशवरायपाटन (बूंदी) में 'जल स्वावलंबन अभियान 2.1' के अंतर्गत अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही शाम 5 बजे भरतपुर जिले में भी एक समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

बांध, एनीकट और अन्य संरचनाओं के निर्माण और मरम्मत कार्यों का होगा उद्घाटन

मुख्यमंत्री मोरी के पास रामगढ़ बांध क्षेत्र में श्रमदान कर 'वंदे गंगा' अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेकर संबोधन देंगे। इस अवसर पर सिंचाई क्षमता के विस्तार और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रमुख योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

इन योजनाओं में जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, जलाशयों का पुनरुद्धार, बांधों और एनीकट की मरम्मत, नहरों की सुदृढ़ीकरण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं की स्थापना तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विकास कार्य शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का जनता से विशेष आह्वान

मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों से 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपने समृद्ध जल संरक्षण परंपराओं के कारण देश और दुनिया में एक विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे अभियान न सिर्फ पर्यावरण सुधार में सहायक हैं, बल्कि राज्य की भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?