न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कन्नड़ भाषा विवाद के बीच ‘ठग लाइफ’ ने एडवांस बुकिंग से कमाए करोड़ों, जानें पूरी जानकारी

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ ने कन्नड़ भाषा विवाद के बीच भी एडवांस बुकिंग से 13.89 करोड़ रुपये की कमाई की। जानें फिल्म की रिलीज, कमाई, विवाद और बजट से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 8:49:56

कन्नड़ भाषा विवाद के बीच ‘ठग लाइफ’ ने एडवांस बुकिंग से कमाए करोड़ों, जानें पूरी जानकारी

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्मों का दर्शकों के बीच खासा क्रेज रहता है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है। भले ही यह कन्नड़ भाषा को लेकर विवादों में रही हो, लेकिन इसके बावजूद फैंस की दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग ने ही करोड़ों की कमाई कर ली है।

‘ठग लाइफ’ के ओपनिंग डे पर जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। खास बात यह है कि कर्नाटक में फिल्म रिलीज नहीं हुई है, फिर भी इसने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए करोड़ों की कमाई कर ली। एडवांस टिकट बिक्री में हर दो घंटे में इजाफा हो रहा है।

एडवांस बुकिंग से हुई इतनी कमाई

अगर बात करें ‘ठग लाइफ’ की एडवांस बुकिंग की, तो पहले दिन ही फिल्म ने शानदार कमाई की है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 13.89 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह कमाई रिलीज से पहले की है, जिससे फिल्म को शुरुआती बढ़त मिल गई है। कमल हासन ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में वह एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे।

कर्नाटक में नहीं हुई रिलीज

कमल हासन द्वारा एक इवेंट के दौरान दिए गए बयान ने विवाद को जन्म दे दिया था। उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा, तमिल भाषा से उत्पन्न हुई है। इस बयान के बाद कर्नाटक में विरोध शुरू हो गया और फिल्म को बैन करने की मांग जोर पकड़ने लगी। परिणामस्वरूप ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज नहीं किया गया। इस वजह से फिल्म को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को लगभग 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इतने बड़े बजट में बनी है फिल्म

‘ठग लाइफ’ का बजट भी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं है। यह फिल्म लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है। इसमें शामिल सेलेब्रिटीज ने भी अपनी फीस के लिए बड़ी रकम चार्ज की है। हालांकि, खुद कमल हासन और निर्देशक मणिरत्नम ने फीस नहीं ली है, बल्कि वे फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी लेने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी