न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर में कैसा है राम दरबार का स्वरूप? सामने आई पहली झलक, संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या राम मंदिर में 5 जून को राम दरबार और अन्य 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संपन्न हुई। जानिए राम दरबार की पहली झलक और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 1:00:28

 राम मंदिर में कैसा है राम दरबार का स्वरूप? सामने आई पहली झलक, संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में गुरुवार, 5 जून को राम दरबार और परिसर के सात अन्य मंदिरों की विधिपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। इस पावन अवसर पर राम दरबार की पहली तस्वीर भी सार्वजनिक की गई। प्राण प्रतिष्ठा की यह पावन विधि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार के समक्ष पूजन-अर्चन कर अनुष्ठान की शुरुआत की।

राम मंदिर को इस विशेष अवसर पर भव्यता से सजाया गया है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं, क्योंकि राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। राम दरबार में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान की सुंदर मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस पवित्र अनुष्ठान में 101 वैदिक आचार्यों ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई।

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मंदिर ट्रस्ट की ओर से राम दरबार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया:

"दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य वामे च जनकात्मजा।
पुरतो मारुतिर्यस्य तं वन्दे रघुनन्दनम्॥"
अर्थात्- जिनके दक्षिण में लक्ष्मण, बाईं ओर जनकपुत्री सीता और सामने पवनपुत्र हनुमान हैं, मैं उन रघुकुल नंदन श्रीराम को वंदन करता हूँ।

सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य

इस भव्य आयोजन के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा सुरक्षा के अत्यंत पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीराम और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिष्ठा के लिए आ रहे हैं। उन्होंने इसे अत्यंत हर्ष का विषय बताया और कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि एक संन्यासी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आध्यात्मिक मूल्यों को न केवल समझा बल्कि उन्हें ऊर्जावान बना दिया।

मंदिर परिसर में सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। एक सुंदर छोटा पंडाल भी सजाया गया है। सुरक्षा प्रभारी एसपी बलरामाचारी दुबे एवं मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसपी सुरक्षा ने जानकारी दी कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है और अत्याधुनिक उपकरणों से निगरानी की जा रही है। एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस बल सहित सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल