न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी को नेतन्याहू का टेमू वर्जन बताने पर भड़के तेजस्वी सूर्या, बिलावल भुट्टो को दिया करारा जवाब, कहा - चीन से सस्ता माल खरीदने...

बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर दिए विवादास्पद बयान पर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने करारा जवाब दिया। सूर्या ने चीन से सस्ता माल खरीदने और असफल हथियारों की याद दिलाते हुए पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 9:32:27

पीएम मोदी को नेतन्याहू का टेमू वर्जन बताने पर भड़के तेजस्वी सूर्या, बिलावल भुट्टो को दिया करारा जवाब, कहा  - चीन से सस्ता माल खरीदने...

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। इस बार उन्होंने न्यूयॉर्क में पीएम मोदी की तुलना इज़रायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के टेमू वर्जन से की। वहीं भारत की ओर से भी प्रतिक्रिया देर नहीं हुई। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान और बिलावल को करारा जवाब दिया। सूर्या ने पाकिस्तान को चीन से सस्ते माल, खासकर हथियार, खरीदने के नतीजों की याद दिलाई जो भारत के मुकाबले में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

तेजस्वी सूर्या ने इस बयान के जरिए पाकिस्तान पर तंज कसा और कहा कि बिलावल भुट्टो अपने डेलिगेशन को 'शांति प्रतिनिधिमंडल' बता रहे हैं, जो कि स्वयं में एक विडंबना है। सूर्या ने कहा, "यह ऐसा है जैसे कोई राक्षस वेदों का पाठ करे। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो असफल सैन्य नेताओं को फील्ड मार्शल बनाकर उन्हें झूठे हीरो की तरह पेश करता है। ऐसे देश को असली नेतृत्व और लोकतंत्र की परिभाषा समझनी चाहिए।"

तेजस्वी सूर्या ने साधा बिलावल भुट्टो पर तीखा निशाना

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पाकिस्तान चीन से सस्ते हथियार और तकनीक खरीदकर अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश करता है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि वह सभी प्रयास युद्ध क्षेत्र में विफल रहे। सूर्या ने कहा कि यही वजह है कि पाकिस्तान को यह समझ नहीं आता कि एक मजबूत लोकतांत्रिक नेतृत्व कैसा होता है और असली नेता कैसे होते हैं।

सूर्या ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति का भाव अब न के बराबर है, जबकि भारत का डेलिगेशन जहां-जहां जाता है, उसे सराहना मिलती है और उसका स्वागत किया जाता है।

न्यूयॉर्क में भुट्टो का बयान और विवाद

बिलावल भुट्टो इस समय न्यूयॉर्क में हैं और 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में पाकिस्तान की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा, "मोदी नेतन्याहू के टेमू वर्जन की तरह हैं – जैसे कोई कॉपी। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वे सबसे खराब उदाहरणों से प्रेरणा लेना बंद करें।" उनके इस बयान से विवाद और गहरा हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?