न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिल्म के पोस्टर में दिखी शनाया-विक्रांत की रोमांटिक केमिस्ट्री, इस एक्टर ने खरीदा 10 करोड़ का अपार्टमेंट

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में हैं। वह अब बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं और जल्द ही फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 8:51:23

2 News : फिल्म के पोस्टर में दिखी शनाया-विक्रांत की रोमांटिक केमिस्ट्री, इस एक्टर ने खरीदा 10 करोड़ का अपार्टमेंट

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में हैं। वह अब बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं और जल्द ही फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एक्टर विक्रांत मैसी के साथ दिखाई देने वाली हैं। आज बुधवार (4 जून) को मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया। इस पोस्टर में मेकर्स ने टीजर की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। फिल्म से विक्रांत और शनाया का रोमांटिक पोस्टर शेयर किया गया है। जी स्टूडियो के इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्टर में दोनों को झूले वाले घोड़े पर बैठे देखा जा सकता है। विक्रांत ने आंखें बंद करके प्यार से शनाया के गाल पर हाथ रखा हुआ है।

शनाया लाल, थाई-हाई स्लिट, चमकदार स्कर्ट और इसी रंग के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं जबकि विक्रांत कोट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “दो दिल, एक प्यार और अनगिनत गुस्ताखियां, आंखों की गुस्ताखियां का टीजर कल रिलीज होगा।” बता दें कि ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई देशभर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स बना रहे हैं। यह रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें दर्शकों को प्यार और इमोशंस के साथ दोनों सितारों की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

इस फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है। 'आंखों की गुस्ताखियां' के डायरेक्शन की कमान संतोष सिंह ने संभाली है। फिल्म को निरंजन अयंगर और मानसी बागला ने लिखा है। बता दें कि शनाया अपनी फिल्म के पोस्टर रिलीज से पहले सिंगर गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। बाइव नाम का ये गाना रिलीज होते ही काफी सुर्खियों में रहा था। इसमें शनाया ने डांस किया था और एक्टिंग भी की थी। दूसरी ओर, विक्रांत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘साबरमती एक्सप्रेस’ थी।

जयदीप अहलावत और ज्योति हुड्डा ने 22 मई को फाइनल की थी डील

एक्टर जयदीप अहलावत काफी प्रतिभावान हैं। उन्होंने अभी तक के करिअर में अलग-अलग तरह की भूमिकाओं को दमदार तरीके से निभाकर लोगों का दिल जीता है। उन्हें पिछली बार फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान नजर आए थे। अब जयदीप अपने काम के बजाय किसी और कारण से चर्चाओं में हैं। दरअसल जयदीप ने मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयदीप और उनकी पत्नी ज्योति हुड्डा ने मुंबई के रिहायशी इलाके अंधेरी वेस्ट में 10 करोड़ रुपए का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है।

कपल ने 22 मई को ये डील फाइनल की थी। उनकी ये प्रॉपर्टी पूर्णा अपार्टमेंट में स्थित है। इस अपार्टमेंट में उन्हें 4 कार पार्किंग स्पेस भी मिले हैं। इसके रजिस्ट्रेशन में उन्होंने 60 लाख रुपए के स्टांप शुल्क का भुगतान किया है। बता दें कि जयदीप ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बड़े पर्दे से की थी, लेकिन उन्हें पहचान OTT से मिली। उन्हें वेब सीरीज 'पाताल लोक' में 'हाथीराम' के किरदार के लिए जाना जाता है। जयदीप ने 'बार्ड ऑफ ब्लड’ से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा था। करीना कपूर खान के साथ OTT पर रिलीज हुई फिल्म 'जाने जान' के लिए भी उन्होंने खूब तारीफें लूटी थीं। वे आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म 'महाराज' में खूब लाइमलाइट में रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी