न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: नकली बीज फैक्ट्रियों पर कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा की छापेमारी, श्रीगंगानगर में ‘श्री राम सीड्स फैक्ट्री’ सीज

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने श्रीगंगानगर की 'श्री राम सीड्स फैक्ट्री' पर छापा मारते हुए नकली बीजों की फैक्ट्री सीज की। नकली खाद व बीज के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 5:44:36

राजस्थान: नकली बीज फैक्ट्रियों पर कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा की छापेमारी, श्रीगंगानगर में ‘श्री राम सीड्स फैक्ट्री’ सीज

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने श्रीगंगानगर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘श्री राम सीड्स फैक्ट्री’ को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को मंत्री मीणा ने फैक्ट्री में औचक निरीक्षण के दौरान दर्जनों केमिकल युक्त हरे और अन्य रंगों के ड्रम बरामद किए। फैक्ट्री में बीजों की कोटिंग की जा रही थी, लेकिन किसी भी बोरी पर बुकरम पर्ची नहीं थी, जिससे बीज की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

नकली खाद-बीज पर शिकंजा कस रहे हैं कृषि मंत्री

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पिछले कुछ महीनों से खेती-बाड़ी में इस्तेमाल हो रहे मिलावटी और नकली उत्पादों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इससे पहले उन्होंने अजमेर जिले के किशनगढ़ में 12 स्थानों पर छापे मारकर बड़ी मात्रा में नकली खाद बरामद की थी। अब बीजों में मिलावट की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बीज माफियाओं पर कार्रवाई शुरू की है।

पंजाब बॉर्डर से सटे इलाके में चल रही है कार्रवाई

मंगलवार को मंत्री मीणा ने श्रीगंगानगर जिले में पंजाब सीमा से सटे इलाकों में कई बीज भंडारों पर छापेमारी की थी। इन छापों में बड़ी मात्रा में नकली बीज जब्त किए गए थे। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और फैक्ट्रियों की जांच करवाई।

किसानों से धोखा बर्दाश्त नहीं: मीणा

मंगलवार 3 जून को मंत्री मीणा ने छापेमारी के बाद कहा था, "पंजाब से सटी इस सीमा के ज़रिए नकली बीजों की आपूर्ति की जा रही है। हम किसी भी किसान के साथ धोखा नहीं होने देंगे। जो लोग नकली खाद और बीज बेचते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। किसानों की मेहनत और फसलों के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी