न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आजम खान के घर से मिले 2 करोड़ के जेवरात व 84 लाख नकद, 8सौ करोड़ की हेराफेरी

आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जांच का दायरा बढ़ाते हुए पीडब्ल्यूडी दफ्तर और जिला पंचायत दफ्तर में भी रिकॉर्ड खंगाले।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 3:26:27

आजम खान के घर से मिले 2 करोड़ के जेवरात व 84 लाख नकद, 8सौ करोड़ की हेराफेरी

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के संस्थापक व आजीवन अध्यक्ष मोहम्मद आजम खां के घर और उनसे जुड़े ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जांच का दायरा बढ़ाते हुए पीडब्ल्यूडी दफ्तर और जिला पंचायत दफ्तर में भी रिकॉर्ड खंगाले। विभागीय सूत्रों के अनुसार दो दिन की कार्रवाई में आजम खां के घर से 83.96 लाख रुपये नकद और 2.04 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद हुए हैं। इसमें टीम ने 16.90 लाख नकद और 38.30 लाख के गहने जब्त कर लिए हैं। उधर, पता चला है कि आजम ने टीम के सामने अपनी लाचारी जताते हुए आयकर अफसरों से कहा कि उनकी डेयरी के कारोबार से हर रोज 20 हजार रुपये आते हैं और इसी से उनका घर चलता है।

कर चोरी के आरोपों की जांच के लिए आयकर की टीमों ने बुधवार को रामपुर से लखनऊ तक 30 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। कई स्थानों पर जांच पूरी हो चुकी है जबकि रामपुर में तीसरे दिन जांच का दायरा और बढ़ गया। आजम के घर और यूनिवर्सिटी के साथ ही आजम के करीबी रहे आरके जैन के यहां शुक्रवार को छानबीन की गई। साथ ही पहली बार टीम पीडब्ल्यूडी दफ्तर और ज़िला पंचायत कार्यालय पहुंचीं और दस्तावेज खंगाले। सपा विधायक नसीर खां के आवास, जौहर विवि के पूर्व एकाउंटेंट के यहां भी टीमें पहुंचीं और जांच-पड़ताल की। वहीं, एसबीआई में भी खातों का मिलान किया जा रहा है। आजम के खास रहे शाहजेब खां के यहां भी बेनामी संपत्ति को लेकर जांच शुक्रवार की दोपहर तक होती रही।

59 घंटों तक चला छापेमारी

सपा विधायक नसीर खां के आवास, जौहर विश्वविद्यालय के पूर्व एकाउंटेंट के यहां भी टीमें पहुंचीं। जांच में SBI में भी खातों का मिलान कराया जा रहा है। आजम करीबी माने जोन वाले शाहजेब खां के यहां भी बेनामी संपत्ति को लेकर जांच शुक्रवार की दोपहर तक होती रही। रामपुर में करीब 59 घंटों तक अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करने वाले आयकर अधिकारी शाम को छह बजे सर्च पूरी कर रामपुर से वापस हो गए।

अब तक 800 करोड़ की हेराफेरी सामने आई

आयकर सूत्रों के अनुसार आजम खां और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 800 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पुख्ता संदेह है। सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद किए गए दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जाएगी। साथ ही संबंधित पक्षों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। जो कैश और जेवरात बरामद किए गए हैं उनके बारे में भी साक्ष्य मांगे जाएंगे। साथ ही सभी तथ्यों का आयकर रिटर्न से मिलान होगा। इसके बाद जितनी टैक्स चोरी सामने आएगी उसका जुर्माना लगाया जाएगा। इस में करीब तीन से चार माह या और ज्यादा समय लग सकता है।

आजम बोले, दूध बेचकर होने वाली आय से चलता है घर

आजम खां ने आयकर टीम को न सिर्फ अपने खर्चे का हिसाब-किताब दिया, बल्कि उन्होंने अपनी पीड़ा भी बयां की है। सूत्रों की मानें तो आजम खां ने बताया कि उनका डेयरी उद्योग भी है, जिससे दूध बेचकर 20 हजार रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। इसी से घर का खर्च चलता है। उन्होंने इस दौरान अपनी बीमारी से लेकर जेल में गुजारे वक्त तक की दास्तां बयां की। बता दें कि तीन दिन से चल रही जांच के दौरान आजम खां का ज्यादातर वक्त बिस्तर पर ही बीता है। उन्होंने पहले ही दिन कहा था कि वह बीमार हैं, उन्हें परेशान न किया जाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अधिकारी अपना काम करें। इसी बीच गुरुवार को डॉक्टर को बुलाकर उनकी जांच कराई गई। वह शुक्रवार को टीम के सामने कई बार चलकर भी आए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप