Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Mukul Dev Death: सलमान-अजय के को-स्टार मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। 'सन ऑफ सरदार', 'जय हो' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले मुकुल पिछले कुछ समय से बीमार थे और ICU में भर्ती थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 12:22:02

Mukul Dev Death: सलमान-अजय के को-स्टार मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक बार फिर दुख का साया छा गया है। फिल्मों में सलमान खान और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स के साथ नजर आने वाले मशहूर अभिनेता मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे। 54 वर्षीय मुकुल देव का निधन 23 मई की रात को हो गया। वह 'सन ऑफ सरदार', 'आर.. राजकुमार', 'जय हो' जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं।

मुकुल देव ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए थे। लोग उनकी कॉमेडी के साथ-साथ गंभीर भूमिकाओं को भी बेहद पसंद करते थे। बीते कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे और ICU में भर्ती थे। इलाज के दौरान ही उन्होंने 23 मई, शुक्रवार की रात आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनकी करीबी दोस्त और फिल्म डायरेक्टर रोशन गैरी ने की है। उन्होंने बताया कि मुकुल कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे और पिछले सप्ताह उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।
फिल्मी दुनिया में शोक की लहर

मशहूर एक्टर का यूं अचानक चले जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा है। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया। फेमस एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने मुकुल देव के साथ एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा।

दिल्ली में चल रहा था इलाज

मुकुल देव का इलाज दिल्ली में चल रहा था। निधन की खबर मिलते ही उनके करीबियों और प्रशंसकों का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया। मुकुल देव ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से की थी और इसके बाद उन्होंने सिनेमा की दुनिया में एक से बढ़कर एक भूमिकाएं निभाईं। हंसल मेहता और गुनीत मोंगा जैसे उनके को-स्टार्स भी इस खबर के बाद से गहरे सदमे में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका