न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात ATS की बड़ी सफलता, एक और पाक जासूस गिरफ्तार, कच्छ बॉर्डर से लीक कर रहा था संवेदनशील जानकारी

गुजरात ATS ने कच्छ बॉर्डर से पाकिस्तानी जासूस सहदेव सिंह गोहिल को गिरफ्तार किया, जो BSF और इंडियन एयरफोर्स की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को लीक कर रहा था। जांच जारी, सुरक्षा एजेंसाओं में बढ़ी सतर्कता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 2:02:18

गुजरात ATS की बड़ी सफलता, एक और पाक जासूस गिरफ्तार, कच्छ बॉर्डर से लीक कर रहा था संवेदनशील जानकारी

गुजरात की आतंकवाद निरोधी टीम (ATS) ने एक बार फिर देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनने वाले एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सहदेव सिंह गोहिल को कच्छ की सीमा से पकड़ लिया गया, जो भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को लीक कर रहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह व्यक्ति भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की गुप्त जानकारियों को पाकिस्तान के साथ साझा कर रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से पाक खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और सीमा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं लीक करता रहा।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अहमदाबाद लाया गया है, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है जब गुजरात की सीमा पर पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया हो। इससे पहले भी पोरबंदर क्षेत्र से एक जासूस की गिरफ्तारी हुई थी, जो पाकिस्तानी खुफिया तंत्र से जुड़ा था। लगातार ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

पिछले कुछ महीनों में बढ़ते भारत-पाक तनाव के बीच 12 से 13 जासूस देश के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों से पकड़े जा चुके हैं। सभी मामलों में पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े पाए गए हैं। गुजरात में इस नए जासूस की गिरफ्तारी इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान अपने जासूसी नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहा है।

ATS ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी से जुड़ी पूरी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा की जाएगी। सुरक्षा एजेंसाएं मानती हैं कि इस जासूसी नेटवर्क के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है, जिसे समय रहते बेनकाब करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस बीच, सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि देश की सुरक्षा को किसी भी खतरे से बचाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत