न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर की बड़ी खबरें: फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, लाखों की लूट और मादक पदार्थों के साथ दो युवक गिरफ्तार

बीकानेर जिले में शुक्रवार को तीन अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक तरफ फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आए एक परिवार की महिला सदस्य की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर नोखा में एक स्वर्ण व्यापारी से लाखों की लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 24 May 2025 12:19:16

बीकानेर की बड़ी खबरें: फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, लाखों की लूट और मादक पदार्थों के साथ दो युवक गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर जिले की लूणकरण तहसील के बड़ेरण ग्राम के चक तेजाणा की रोही स्थित खेत की ढाणी में गुरुवार को एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। जिसके चलते उस परिवार को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया । अब इन्हीं में से एक फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई एक महिला की मौत हो गई है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर खाना खाने के बाद अचानक उल्टी और सिरदर्द की शिकायत होने के बाद करीब रात 2:00 बजे महावीर पुत्र बिरजाराम नायक, कांता (28) पत्नी महावीर नायक, नीतू पुत्री महावीर नायक, सुमित पुत्र महावीर नायक व आईना पुत्री शंकर लाल को लूणकरणसर के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यहां हालात में सुधार नहीं होने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया इस दौरान रास्ते में महिला कांता पत्नी महावीर नायक ने दम तोड़ दिया वहीं अन्य फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए रोगियों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां अब उनकी हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।

नोखा में स्वर्ण व्यापारी से लाखों की लूट

बीकानेर जिले की नोखा तहसील में शुक्रवार की रात एक व्यापारी के साथ लाखों की लूट का मामला सामने आया हैं । अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार नोखा निवासी देवाराम सोनी दुकान से घर लौट रहा था इस बीच दो बाइक पर सवार 4 नकाबपोश उसके पास आये और उसके हाथ से थैला लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है थैले में करीब ढाई किलों चांदी, 30-35 ग्राम सोना और कुछ नकदी भी थी। देर रात पीड़ित के साथ स्वर्णकार समाज के लोग भी पुलिस थाने पहुंचे। बरहाल पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मादक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

बीकानेर की सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि नाकाबंदी करने के दौरान दाऊजी मंदिर के पीछे रहने वाले सद्दाम हुसैन पुत्र अख्तर अली एवं भुट्टो का बास निवासी सलमान उर्फ तन्नी पुत्र मांजी खां को गजनेर रोड दरगाह के पास पकड़ा। आरोपियों के पास से करीब 48.87 ग्राम एमडी नशा बरामद हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?