न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'...फिर एक ही मजहब को क्यों निशाना?' लाउडस्पीकर विवाद पर भड़के अबू आजमी, BJP पर लगाया पक्षपात का आरोप

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने लाउडस्पीकर विवाद पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि एक ही धर्म को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी उठाए सवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 3:04:00

 '...फिर एक ही मजहब को क्यों निशाना?' लाउडस्पीकर विवाद पर भड़के अबू आजमी, BJP पर लगाया पक्षपात का आरोप

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक अबू आजमी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर राज्य में लाउडस्पीकर को लेकर चल रही राजनीति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है और यह मुद्दा जानबूझकर एक खास धर्म को निशाना बनाने के लिए उठाया गया है।

अबू आजमी ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “किरीट सोमैया जैसे नेता इस मुद्दे पर चुनिंदा बयान दे रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सभी धर्मों के लिए समान रूप से लागू है। डेसिबल लिमिट की बात हो या ध्वनि प्रदूषण का मामला – कानून सब पर एक जैसा लागू होना चाहिए।”

सीएम से की उच्च स्तरीय बैठक की मांग

अबू आजमी ने मुख्यमंत्री फडणवीस से आग्रह किया कि वे इस विषय पर सभी धर्मों के नेताओं और संबंधित संस्थानों को आमंत्रित कर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाएं। उन्होंने कहा, “मैं खुद मौलानाओं और मस्जिद प्रशासन से बात करने को तैयार हूं ताकि कानून के दायरे में रहकर समाधान निकाला जा सके।”

विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर जताई नाराजगी

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अबू आजमी ने भाजपा को घेरा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के ‘भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल के सामने नहीं झुकेगा’ वाले बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी, “अगर सरकार नहीं झुकी थी, तो अमेरिका के कहने पर सीजफायर क्यों किया गया? यह फैसला क्यों लिया गया जब पूरा देश सरकार के साथ खड़ा था? यह तो झुकने जैसा ही था।”

‘चीन की घुसपैठ पर चुप क्यों है सरकार?’

अबू आजमी ने चीन को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बीजेपी विपक्ष पर आरोप तो लगाती है, लेकिन यह नहीं बताती कि चीन ने अब तक भारत की कितनी ज़मीन पर कब्जा कर लिया है। सरकार को देश को यह बताना चाहिए कि चीन को जवाब देने के लिए क्या रणनीति अपनाई जा रही है।”

ममता बनर्जी के समर्थन में आए अबू आजमी

नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल न होने पर प्रतिक्रिया देते हुए अबू आजमी ने कहा, “यह उनका निजी और राजनीतिक निर्णय है। लेकिन यह भी स्पष्ट है कि केंद्र सरकार लगातार ममता बनर्जी को निशाना बनाने और दबाव में लाने की कोशिश करती रही है।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत