न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, विधायक गोपाल शर्मा बोले- सैनिकों ने आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाया

जयपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक गोपाल शर्मा की अगुवाई में हजारों लोगों ने देशभक्ति का प्रदर्शन किया और सैनिकों के शौर्य को किया नमन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 2:17:36

जयपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, विधायक गोपाल शर्मा बोले- सैनिकों ने आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाया

जयपुर। विधायक गोपाल शर्मा की अगुवाई में शनिवार को सिविल लाइंस में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर गुर्जर की थड़ी चौराहे से बैकुंठनाथ मंदिर सोडाला तक पैदल मार्च किया। भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदेमातरम के जयघोष से न्यू सांगानेर रोड गूँज उठा।

इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर होशियार सिंह दहिया और मेजर शैतान सिंह के परिवार के सदस्यों ने किया। यात्रा में देशभक्ति के गीत युवाओं में उत्साह और जोश भर रहे थे, जिन्हें देखकर कई लोग झूम उठे। भारत माता के चित्र, जम्मू-कश्मीर की बर्फीली पहाड़ियों पर तैनात सीमा रक्षक वीर जवानों की झांकियां और तोप की प्रस्तुतियां दर्शकों का आकर्षण केंद्र बनीं। हाथी, ऊंट और घुड़सवार दल तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर की तख्तियों के साथ मार्ग में चलते हुए राहगीरों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। रथ और बग्घियों में शहीद परिवार के सदस्य, संत-महंत और पूर्व सैनिक सवार थे।

सेना ने फहराई कीर्ति पताका : गोपाल शर्मा

तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि सिविल लाइंस के सभी निवासियों के राष्ट्र प्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर में हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस ने आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाकर विश्व पटल पर भारत की कीर्ति पताका फहराई है।'

कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख हस्तियां

इस अवसर पर ओलंपियन देवेंद्र झांझड़िया, शहीद मेजर संकल्प यादव के पिता सुरेंद्र यादव, संसद हमले में शहीद जेपी यादव की पत्नी प्रेम देवी यादव, शहीद योगेश अग्रवाल के पिता अजय अग्रवाल, शहीद हिम्मत सिंह के पिता किशोर सिंह, संत अवधेशाचार्य महाराज, युवाचार्य राघवेंद्र महाराज, सालासर बालाजी धाम के महंत विष्णु पुजारी, गायत्री परिवार के आचार्य मनु महाराज, विष्णु दास महाराज नागा, भाजपा नेता प्रेम सिंह बनवासा, रणजीत सिंह सोडाला सहित बड़ी संख्या में आध्यात्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक हस्तियां तथा मातृशक्ति शामिल हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?