न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट के हेलमेट पर लगी बॉल तो उड़ा अनुष्का के चेहरे का रंग, ‘ये है मोहब्बतें’ की ‘रूही’ ने पढ़ाई में भी दिखाया दम

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार (23 मई) रात आईपीएल-18 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 May 2025 1:13:45

2 News : विराट के हेलमेट पर लगी बॉल तो उड़ा अनुष्का के चेहरे का रंग, ‘ये है मोहब्बतें’ की ‘रूही’ ने पढ़ाई में भी दिखाया दम

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार (23 मई) रात आईपीएल-18 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 42 रन से हरा दिया। इस मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रहे RCB के विराट कोहली के हेलमेट पर बॉल लग गई थी। इस पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की रिएक्शन वायरल हो रही है। जैसे ही बॉल ने विराट के हेलमेट को हिट किया, अनुष्का की रिएक्शन कैमरे में कैद हो गई। अनुष्का का चेहरा देख कोई भी समझ सकता है कि वह बुरी तरह घबरा गई थीं।

सोशल मीडिया पर इसकी कई वीडियो क्लिप सामने आई हैं। क्लिप में विराट के हेलमेट पर जैसे ही गेंद लगती है, दर्शक दीर्घा में बैठीं अनुष्का काफी परेशान हो जाती हैं। उनके चिंता के भाव के साफ देखे जा सकते हैं। अनुष्का अपने हाथ दिल के पास रख लेती हैं। वहीं ये नजारा देख उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है। एक यूजर ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, “विराट कोहली के हेलमेट पर गेंद लगने पर अनुष्का शर्मा घबरा गईं।” इसके अलावा भी मैच के दौरान कई मौकों पर कैमरे ने अनुष्का पर फोकस किया।

अनुष्का अक्सर विराट का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचती हैं। कैमरामैन के लिए भी वह आकर्षण का केंद्र रहती हैं। विराट के हेलमेट पर गेंद लगते ही टीम के फीजियोथेरेपिस्ट मैदान पर पहुंच गए। पिछले कुछ सालों में देखने में आया है कि जैसे ही बॉल सिर पर लगती है टीम का मेडिकल स्टाफ मैदान पर पहुंच खिलाड़ी की सुध-बुध चेक करते हैं और आश्वस्त होने के बाद ही उसे आगे खेलने देते हैं। उल्लेखनीय है कि विराट इस बार शानदार फॉर्म में खेल रहे हैं।

विराट ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद कपल वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा था। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि विराट के पूरी तरह से क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वे लंदन बस जाएंगे। अनुष्का और विराट साल 2017 में विवाह बंधन में बंधे थे। उन्होंने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका का स्वागत किया। पिछले साल 15 फरवरी को लंदन में बेटे अकाय का जन्म हुआ।

रूहानिका धवन के बोर्ड एग्जाम में आए 91 परसेंट मार्क्स, सोशल मीडिया पर भी हैं पॉपुलर

‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल में ‘रूही’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रूहानिका धवन अब बड़ी हो गई हैं। 17 साल की रूहानिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रूहानिका अभी इसलिए लाइमलाइट में हैं क्योंकि उन्होंने अपने इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) बोर्ड एग्जाम में 91 परसेंट मार्क्स हासिल किए हैं। हाल ही नतीजा आया है। रूही ने एक इंटरव्यू में खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने किस तरह से तैयारी की थी। रूहानिका ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैं बोर्ड एग्जाम में 91 प्रतिशत अंक पाकर बहुत खुश हूं।

मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। मैंने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 3 साल तक अपने एक्टिंग करिअर को रोक दिया था और अब मुझे लगता है कि यह सब इसके लायक था। बता दें साल 2023 में रूहानिका ने महज 15 की उम्र में अपना घर खरीद लिया था जिसकी काफी चर्चा हुई थी। रूहानिका का जन्म 25 सितंबर 2007 को दिल्ली में हुआ था।

उन्होंने साल 2012 में जी टीवी के फेमस शो ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ सीरियल से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उनके हाथ एकता कपूर का फेमस शो ‘ये है मोहब्बतें’ लगा जिसमें उन्होंने ‘रूही रमन भल्ला’ का रोल प्ले किया। इसके लिए उन्हें साल 2014 में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवार्ड मिला था। रूहानिका सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में भी नजर आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी