न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कबीर ने कहा, 4 शादियों में से कोई भी नहीं वन नाइट स्टैंड, जानें-कब आर्थिक और भावनात्मक रूप से तबाह हो गए थे

एक्टर कबीर बेदी (79) अपनी दमदार पर्सनलिटी के लिए मशहूर हैं। बुलंद आवाज के धनी कबीर ने अपने करिअर में कई शानदार फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 May 2025 11:22:53

कबीर ने कहा, 4 शादियों में से कोई भी नहीं वन नाइट स्टैंड, जानें-कब आर्थिक और भावनात्मक रूप से तबाह हो गए थे

एक्टर कबीर बेदी (79) अपनी दमदार पर्सनलिटी के लिए मशहूर हैं। बुलंद आवाज के धनी कबीर ने अपने करिअर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। उन्हें अपने समकालीन दिग्गज हीरो और हीरोइनों के साथ काम करने का मौका मिला। प्रोफेशनल के साथ कबीर की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही। कबीर ने हाल ही बीबीसी हिंदी को दिए एक इंटरव्यू में जीवन के तमाम पहलुओं के बारे में बात की। इस दौरान कबीर से उनकी 4 शादियों को लेकर भी सवाल हुआ। होस्ट ने कबीर से पूछा कि क्या उन्होंने एक पूरी जनरेशन को स्विच ओवर रिलेशन करने के लिए बढ़ावा दिया?

जवाब में कबीर ने कहा कि मैं कौन होता हूं बढ़ावा देने के लिए, लेकिन इतना कहूंगा कि कई ऐसे मौके थे जब मैं महिलाओं में अपनी पसंद को लेकर अविवेकी था, लेकिन अगर मैं सच बोलूं, अगर मैं अपने मेन रिलेशनशिप्स को देखूं तो ये कोई वन नाइट स्टैंड नहीं थे। मेरी पहली शादी 7 साल चली थी, दूसरी शादी भी कुछ 7-8 साल की थी, तीसरी शादी 15 साल की थी। अब जो मैंने शादी की है परवीन दोसांझ के साथ, हम 19 साल से साथ हैं।

परवीन और मेरी शादी सिर्फ 9 साल की है, लेकिन उससे पहले हम 10 साल एक साथ रहे हैं। हो सकता है कई लोग 4 शादियां ना करें, लेकिन मेरी रिलेशनशिप्स अच्छी रहीं, लंबी रहीं और सबसे गर्व की बात ये है कि मैं अपनी हर एक्स पत्नी के साथ दोस्त रहा हूं। मेरी एक्स पत्नियों के बीच भी आपस में कोई गलत फीलिंग नहीं रही। मेरे साथ भी उनकी कोई गलत भावना नहीं रही।

kabir bedi,actor kabir bedi,kabir bedi marriage,kabir bedi economic crisis,kabir bedi films,kabir bedi son

मैंने कुछ गलत निवेश किए और बहुत सारा पैसा खो दिया : कबीर बेदी

कबीर बेदी ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने वित्तीय संघर्षों के बारे में बात की। कबीर ने कहा कि अपने शुरुआती दिनों में, कुछ पैसे होने से मुझे मानसिक शांति मिलती थी। जिन लोगों की पृष्ठभूमि ऐसी होती है, जहां वित्तीय साधन कम होते हैं, वे हमेशा खुद को वित्तीय रूप से सुरक्षित रखना चाहते हैं, इसलिए जब मैंने यूरोप में सफलता का स्वाद चखा...मैंने कुछ पैसे कमाए और यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी, क्योंकि इससे आपको यह अहसास होता है कि मुझे इस बात की चिंता नहीं करनी है कि मेरा अगला भोजन कहां से आएगा या मेरा किराया कहां से आएगा।

अचानक से पैसे आने से व्यक्ति अपने खर्च करने की आदतों के बारे में लापरवाह हो सकता है। मैंने कुछ गलत निवेश किए और बहुत सारा पैसा खो दिया। जब कोई स्टारडम का स्वाद चख लेता है, तब से वह स्टार बनने के लिए बहुत सारा पैसा खर्च करना शुरू कर देता है। मेरे जीवन में एक ऐसा दौर था जब मैं आर्थिक और भावनात्मक रूप से तबाह हो गया था। एक दौर मैं फाइनेंशियली अनस्टेबल था।

उस समय मेरे बेटे की मृत्यु हो गई, इसलिए 1990 के दशक के आखिर में ऐसा समय था जब मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं ऑडिशन के लिए जाता था और मुझे समझ नहीं आता था कि मैं क्या कह रहा हूं। मैंने काम, अवसर खो दिए और स्थिति बस बदतर होती चली गई। इसके बाद खुद को वापस पाने के लिए मैं इंग्लैंड चला गया और एक समय में एक प्रोजेक्ट पर काम करते हुए मैंने जीवन का पुनर्निर्माण किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी