Shubman Gill-led #TeamIndia are READY for an action-packed Test series 💪
इस टेस्ट टीम में करुण नायर की भी वापसी हुई है। नायर ने आखिरी बार 2017 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था। लगभग आठ साल बाद वह एक बार फिर टेस्ट टीम में शामिल हुए हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए यह टीम अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण कही जा सकती है। शार्दुल ठाकुर भी इस टीम का हिस्सा होंगे, जो इंग्लैंड की पिचों पर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
A look at the squad for India Men’s Tour of England 🙌#ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/y2
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के 18 सदस्य इस प्रकार हैं:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
















