न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वो जासूस नहीं, बेगुनाहों को निशाना बनाना बंद करो’, ज्योति मल्होत्रा के समर्थन में फिर सामने आई उसकी पाकिस्तानी बहन हीरा बतूल

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, पाकिस्तानी बहन हीरा बतूल ने समर्थन जताया, और सच का पक्ष लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 10:36:49

‘वो जासूस नहीं, बेगुनाहों को निशाना बनाना बंद करो’, ज्योति मल्होत्रा के समर्थन में फिर सामने आई उसकी पाकिस्तानी बहन हीरा बतूल

हरियाणा की रहने वाली लोकप्रिय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उसकी पाकिस्तानी बहन हीरा बतूल ने फिर से उसका समर्थन किया है। हीरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ज्योति केवल एक ट्रैवल ब्लॉगर है, न कि कोई जासूस। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेगुनाह लोगों को बिना वजह टारगेट करना बंद किया जाए। हीरा ने अपने पोस्ट में साफ लिखा, "ज्योति सिर्फ एक ट्रैवल ब्लॉगर है और कोई जासूस नहीं है। बेकसूर लोगों को निशाना बनाना बंद करें। मैं अभी भी कह रही हूं कि वह बेकसूर है।"

ज्योति के साथ अपने रिश्ते के बारे में हीरा ने कहा, "मैं पेशे से पत्रकार हूं और इस नाते मेरा ज्योति से सबसे करीबी कनेक्शन है। मुझे बेवजह टारगेट किया जा रहा है, लेकिन मैं अपनी बात पर कायम हूं और सच के साथ खड़ी हूं।"

कुछ दिन पहले ज्योति मल्होत्रा और हीरा बतूल का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसमें ज्योति ने हीरा को ‘बहन’ कहा था। यह मुलाकात तब हुई जब ज्योति दूसरी बार पाकिस्तान गई थी। हीरा बतूल पेशे से पत्रकार और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं।

ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों के संपर्क में थी। आरोपितों में पाकिस्तानी हाई कमीशन के अधिकारी एहसान-उर रहीम उर्फ दानिश भी शामिल हैं। बताया गया कि दानिश ने ज्योति का वीजा करवाया था, जिसके बाद वह पाकिस्तान गई। वहां ज्योति का ISI एजेंट्स के साथ संपर्क हुआ। बताया गया कि ज्योति अभी भी उनसे जुड़ी हुई थी और व्हाट्सएप तथा टेलीग्राम के जरिए संपर्क में थी।

देश विरोधी गतिविधियों के चलते भारत सरकार ने 13 मई को दानिश को देश छोड़ने का आदेश दिया था। इसके अलावा कई अन्य जासूसों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है, जिनका दानिश के साथ भी कनेक्शन पाया गया है। सुरक्षा जांच एजेंसियां सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं