न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Niti Aayog Meet Today: दिल्ली में नीति आयोग की 10वीं बैठक में शामिल होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं और आज नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हिस्सा लेंगे। बैठक में विकसित भारत के लिए राज्यों के योगदान, कौशल विकास, रोजगार सृजन और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 10:43:38

 Niti Aayog Meet Today: दिल्ली में नीति आयोग की 10वीं बैठक में शामिल होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है, और वे भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री आज रात दिल्ली में ही विश्राम करेंगे। रविवार को वे दिल्ली के होटल अशोक में आयोजित NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम वापस जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

नीति आयोग के एक बयान के अनुसार, बैठक में 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी राज्यों के साथ 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को प्रमुखता दी गई है। बयान में कहा गया है कि जैसे-जैसे भारत विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है, राज्यों को अपनी विशिष्ट ताकतों का उपयोग कर जमीनी स्तर पर बदलाव लाना होगा, ताकि 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें ठोस परिणामों में तब्दील हों।

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक केंद्र और राज्यों, तथा केंद्र शासित प्रदेशों को विकास संबंधी चुनौतियों पर चर्चा का मौका देती है। साथ ही यह मंच विकसित भारत के लिए विकसित राज्यों की अवधारणा पर सहमति बनाने में सहायक होता है। इस बैठक में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने, कौशल विकास करने और देशभर में स्थायी रोजगार सृजन के उपायों पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और सीईओ शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?