न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : राजसमंद में स्लीपर बस पलटी, 3 की मौत, 24 से ज्यादा यात्री घायल

राजस्थान के राजसमंद में भावा बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस पलटने से 3 लोगों की मौत और 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी बताई जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 10:18:06

राजस्थान : राजसमंद में स्लीपर बस पलटी, 3 की मौत, 24 से ज्यादा यात्री घायल

राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भावा बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस, जो अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही थी, पलट गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को निकटवर्ती आरके अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने बस को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया है।

मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए

यह दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस मध्य प्रदेश नंबर की है और बस के बाहर 'श्री देव' लिखा हुआ है, जो संभवतः ट्रैवल कंपनी का नाम है। घटनास्थल पर बस का आगे का शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका है और कंडक्टर साइड का हिस्सा अंदर की तरफ धंसा हुआ है। सड़क पर कांच का चूरा बिखरा हुआ है और एक टायर डिवाइडर पर पड़ा नजर आया। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक इलाज देकर रवाना कर दिया गया। तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रशासन के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की टीमें अलर्ट पर हैं।

ड्राइवर को आई झपकी, बन गया हादसे का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह एक निजी ट्रैवल बस थी जो कांकरोली थाना क्षेत्र से तेज रफ्तार में गुजर रही थी। बस में अधिक मात्रा में पार्सल भरे हुए थे, जो वजन बढ़ने का कारण भी बने। जैसे ही बस भावा बस स्टैंड के पास पहुंची, ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की सहायता से बस को किनारे हटवाया और सड़क यातायात को सामान्य किया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?