न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भरतपुर के बिहारीजी मंदिर में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

राजस्थान के भरतपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में स्थित श्रीबिहारीजी मंदिर में अश्लील गानों पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो आस्था और मंदिर की गरिमा के खिलाफ माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर और देवस्थान विभाग ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 24 May 2025 11:05:40

राजस्थान: भरतपुर के बिहारीजी मंदिर में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में स्थित श्रीबिहारीजी मंदिर में अश्लील गानों पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो आस्था और मंदिर की गरिमा के खिलाफ माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर और देवस्थान विभाग ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

भरतपुर शहर के प्रतिष्ठित लोहागढ़ किले स्थित श्रीबिहारीजी मंदिर के परिसर में हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गीतों पर डांस किया गया, जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

देवस्थान विभाग की ओर से इस मामले में मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता नवल सिंह पुत्र जगमोहन सिंह, जो देवस्थान विभाग में कार्यरत हैं, ने बताया कि यह घटना 23 मई 2025 की है। मंदिर में पूजा सेवा के लिए नियुक्त अंशकालिक पुजारी मनोज भारद्वाज के संबंध में यह मामला सामने आया है।

वीडियो में जिस व्यक्ति को डांस करते देखा गया है, वह पुजारी मनोज भारद्वाज का भाई कृष्ण माधव बताया जा रहा है, जो मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष भी है। विभाग का कहना है कि उन्हें इस आयोजन की कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस और प्रशासन का कहना है

एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा, "प्रकरण संज्ञान में है। संबंधित विभाग के माध्यम से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।"

जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा, "यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त को FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं और एक जांच कमेटी का गठन भी किया जा रहा है।"

सहायक आयुक्त मुकेश कुमार मीणा ने कहा, "यह वीडियो मेरे कार्यकाल का नहीं है, फिर भी जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों को थाने भेजकर मामला दर्ज करा दिया गया है।"

मामले की गंभीरता क्यों है महत्वपूर्ण?

श्रीबिहारीजी मंदिर, लोहागढ़ किले का एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है, जहां इस तरह की घटना आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है। मंदिर की गरिमा और उसकी पवित्रता बनाए रखना सभी संबंधित संस्थानों की ज़िम्मेदारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका