न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने कर दिया था ‘कजरा रे’ के लिए मना, बाद में मांगी माफी, Cannes 2025 से लौटीं ऐश्वर्या-आराध्या

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली’ काफी चर्चित रही थी। इसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी की खास भूमिकाएं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 May 2025 12:11:44

2 News : अमिताभ ने कर दिया था ‘कजरा रे’ के लिए मना, बाद में मांगी माफी, Cannes 2025 से लौटीं ऐश्वर्या-आराध्या

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली’ काफी चर्चित रही थी। इसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी की खास भूमिकाएं थीं। इसका एक गाना ‘कजरा रे’ जबरदस्त हिट हुआ और आज तक शादी-समारोहों में बजाया जाता है। गाना अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था। अब फिल्म के डायरेक्टर शाद अली ने इस गाने से जुड़ा एक किस्सा बताया है। शाद ने ‘स्क्रीन’ के साथ बात करते हुए कहा कि जब मैंने इसका 8 सैकंड का रिफ सुना तो मुझे पता था कि यह कमाल करेगा, लेकिन यशराज ने इसे आखिरी नंबर दिया था।

उन्होंने कहा कि यह सबसे कम पॉपुलर होगा। यहां तक कि अमित जी ने कहा था कि यह गाना शूट ही मत करो। जब मैंने अमिताभ सर को यह गाना सुनाने के लिए लेकर आया था, तब भी उनके मन में किसी तरह से संदेह था। मैंने जब उन्हें बुलाया था सुनने के लिए, तो उन्होंने कहा कि ये नहीं चलेगा। अमिताभ सर के पास खास क्रिएटिव फीडबैक था, उनका मानना था कि गाना ऐसा लग रहा था जैसे बीच में शुरू हो गया हो और इस पर फिर से काम करने की जरूरत है। उन्होंने गाने में सारी जुगलबंदी की…वे सभी हिस्से जहां से यह शुरू होता है।

मैं चाहता था कि वे इसे गाएं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और चाहते थे कि शंकर महादेवन इसे गाएं। अपनी आपत्तियों के बावजूद वे आखिरकार मान गए, लेकिन कहानी में एक और मोड़ आने से पहले। बाद में, वे किसी फिल्म के लिए एक गाना शूट कर रहे थे, शायद ‘कभी अलविदा न कहना’ या कुछ और मुझे ठीक से याद नहीं है और उन्होंने कहा कि यह होता है आइटम सॉन्ग। मैंने कहा, ठीक है। जब ‘कजरा रे’ गाना धीरे-धीरे करके हिट हो गया, तो बिग बी ने मुझे मैसेज किया था। अनगिनत कार्यक्रमों में इस गाने को परफॉर्म किया गया और लोगों ने इसे खूब सराहा। इसकी स्थिति तब और मजबूत हो गई जब एक टेलीविजन चैनल ने इसे ‘दशक का गाना’ करार दिया। तभी अमित जी का मुझे मैसेज आया कि आई एम सॉरी, आई सैकंड गेस्ड इट।

एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आईं ऐश्वर्या और आराध्या

ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्रांस में आयोजित 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से खूब वाहवाही बटोरी। ऐश्वर्या के दोनों लुक एक से बढ़कर एक थे, जिन्हें देख फैंस मोहित हो गए। ऐश्वर्या पहले दिन जहां आइवरी कलर की व्हाइट बनारसी हैंडलूम साड़ी के साथ रूबी ज्वेलरी और सिंदूर लगाकर आकर्षण का केंद्र रहीं, तो वहीं दूसरे दिन खूबसूरत बॉडी हैंगिंग गाउन के मॉडर्न अवतार में भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

अब अपनी खूबसूरती का जलवा बिखरने के बाद ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या संग मुंबई लौट आई हैं। मां-बेटी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आईं। ऐश्वर्या और आराध्या के लुक की बात करें तो दोनों इस दौरान कैजुअल लुक में दिखीं। वे ब्लैक में ट्विनिंग करती हुई नजर आईं। ऐश्वर्या ने ब्लैक टॉप और लैगिंग के साथ लॉन्ग श्रग कैरी किया था।

इसके साथ ब्लैक शूज पहने थे। आराध्या ने ब्लैक टॉप के साथ ब्लू डेनिम कैरी किया था। साथ ही मां की जैसे ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट भी पहना था। दोनों ने पैप्स को खूब पोज दिए। ऐश्वर्या पहली बार साल 2002 में इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं। तब वह 'देवदास' के अपने को-स्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ इवेंट में पहुंची थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी