न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुकुल देव के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, भाई राहुल ने शेयर की पोस्ट, मनोज-सोनू सहित इन सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर एक्टर मुकुल देव के असामयिक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मुकुल 54 साल के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 May 2025 1:54:48

मुकुल देव के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, भाई राहुल ने शेयर की पोस्ट, मनोज-सोनू सहित इन सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर एक्टर मुकुल देव के असामयिक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मुकुल 54 साल के थे। इस समाचार से फैंस और सेलेब्स काफी दुखी हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। मुकुल ने हिंदी, पंजाबी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम फिल्मों में काम किया। वे छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। मुकुल के बड़े भाई एक्टर राहुल देव ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने निधन की पुष्टि की है।

इस पोस्ट में मुकुल की फोटो है और उसके नीचे लिखा है, “हमारे भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली में शांतिपूर्वक निधन हो गया..उनके परिवार में उनकी बेटी सिया देव हैं। भाई-बहन रश्मि कौशल, राहुल देव और भतीजे सिद्धांत देव उन्हें याद कर रहे हैं। आज शाम 5 बजे मुकुल का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। कृपया एसपीएम में अंतिम संस्कार के लिए हमारे साथ शामिल हों। पता : दयानंद मूर्ति धाम, हीरो और ओएफए, निजामुद्दीन पश्चिम, दिल्ली-110015.” एक्टर विंदू दारा सिंह ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “मेरे भाई मुकुलदेव, शांति से आराम करो! तुम्हारे साथ बिताया गया समय हमेशा याद रहेगा और SonOfSardaar2 तुम्हारा आखिरी गीत होगा, जिसमें तुम दर्शकों को हंसी और खुशी दोगे।”

एक्टर मनोज बाजपेयी ने लिखा, “मैं जो महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां करना असंभव है। मुकुल एक भाई की तरह थे, जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और करीबियों के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।” सोनू सूद ने लिखा, “RIP मुकुल भाई, आप एक रत्न थे। हमेशा आपकी याद आएगी।” नील नितिन मुकेश ने ट्वीट किया, “मुकुल के इतनी जल्दी चले जाने की खबर से दुखी हूं। वे एक पावरहाउस कलाकार और बेहतरीन इंसान थे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुकुल के साथ एक पुरानी फोटो को साझा करते हुए लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा है मुक्स। RIP.” बता दें मुकुल ने साल 1996 में सीरियल 'मुमकिन' से एक्टिंग में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म उसी साल आई 'दस्तक' थीं, जो सुष्मिता सेन की पहली फिल्म थी। मुकुल 'सन ऑफ सरदार', 'यमला पगला दीवाना', 'आर... राजकुमार' जैसी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे। पर्दे पर वे आखिरी बार साल 2022 में आई फिल्म 'अंत द एंड' में नजर आए थे।

mukul dev,actor mukul dev,mukul dev death,rahul dev,manoj bajpayee,sonu sood,neil nitin mukesh,mukul dev wife,mukul dev daughter

पत्नी शिल्पा और बेटी सिया से जुदा होने के बाद टूट गए थे मुकुल देव

मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। दिल्ली में पले-बढ़े मुकुल के पिता हरि देव असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर थे। मां अनूप कौशल टीचर थीं। साल 2019 में मुकुल के पिता का निधन हुआ और फिर मां भी चल बसीं। मुकुल के करीबी बताते हैं कि वे अपने माता-पिता से बहुत ही इमोशनल बॉन्ड शेयर करते थे। खासकर पत्नी से तलाक और बेटी से जुदा होने के बाद वे टूट से गए थे। मुकुल ने शिल्पा देव के साथ शादी की थी।

उनकी एक बेटी सिया है, लेकिन साल 2005 के करीब यह रिश्ता टूट गया। मुकुल मुंबई में पाली हिल इलाके में परिवार के साथ रहते थे। खबर आई थी कि शिल्पा ने उन्हें छोड़ दिया है और अपनी 2 साल की बेटी को अपने साथ ले गई। तब एक रिपोर्ट में कहा गया कि मुकुल अकेले रह रहे हैं। उनके एक पड़ोसी ने बताया कि हमें नहीं पता कि शिल्पा ने मुकुल को क्यों छोड़ा, लेकिन दिल्ली जाने के बाद वह कभी वापस नहीं आई।

मुकुल के एक करीबी दोस्त ने कहा था कि शादी टूटने के बाद मुकुल काफी बदल गए। वे शांत हो गए। वे अपनी बेटी से मिलने दिल्ली जाते थे। मुकुल एक प्रशिक्ष‍ित पायलट भी थे। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से पायलट की ट्रेनिंग ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी