न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेगुलर एक्सरसाइज करना है आपकी आदत, इन स्थितियों में न करें, सेहत को हो सकता है नुकसान

शरीर की स्थिति के अनुसार ही एक्सरसाइज करना सुखद रहता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन स्थितियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिस समय एक्सरसाइज को अवॉयड करना चाहिए क्योंकि यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 6:27:03

रेगुलर एक्सरसाइज करना है आपकी आदत, इन स्थितियों में न करें, सेहत को हो सकता है नुकसान

हर व्यक्ति अपनी दैनिक जीवनशैली का अनुसरण करना पसंद करता हैं। कई लोग हैं जिनकी दिनचर्या में रेगुलर एक्सरसाइज करना हैं और वे अपने कई घंटे एक्सरसाइज करने में बिताते हैं ताकि खुद को स्वस्थ और फिट रख सकें। लेकिन आपको यह भी जानने की जरूरत हैं कि कुछ स्थितियां ऐसी हैं जिस समय एक्सरसाइज ना की जाए उसी में समझदारी हैं। जी हां, शरीर की स्थिति के अनुसार ही एक्सरसाइज करना सुखद रहता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन स्थितियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिस समय एक्सरसाइज को अवॉयड करना चाहिए क्योंकि यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,exercise tips

कमर या पैर में दर्द होने पर

अधिकतर महिलाएं कमर दर्द और पैरों के दर्द से परेशान रहती हैं, ऐसी स्थिति में एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। अगर इस कंडीशन में एक्सरसाइज की जाती है, तो समस्या बढ़ सकती है। वैसे तो रेगुलर एक्सरसाइज करके आप कमर, पैरों के दर्द से अपना बचाव कर सकते हैं, लेकिन जब पहले से ही कमर दर्द हो और एक्सरसाइज कर लिया जाए तो दर्द बढ़ भी सकता है।

Health tips,health tips in hindi,exercise tips

नींद पूरी न होने पर

अगर आपको नींद से संबंधित कोई समस्या है, तो आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। अगर आप किसी रात सोए नहीं है, तो एक्सरसाइज बिल्कुल न करें। अगर इस स्थिति में एक्सरसाइज किया जाता है, तो शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप फिटनेस कॉन्शियस हैं, तो भी नींद पूरी न होने पर एक्सरसाइज न करें। अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो भी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। अगर इस स्थिति में एक्सरसाइज की जाती है, स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है।

Health tips,health tips in hindi,exercise tips

बुखार में न करें एक्सरसाइज

बुखार आने पर भी आपको एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। अगर आप बुखार या अन्य किसी तरह की शारीरिक तकलीफ से जूझ रहे हैं, तो एक्सरसाइज करने के बारे में बिल्कुल न सोचें। बुखार आने पर शरीर का तापमान गर्म होता है और एक्सरसाइज करने से भी शरीर का तापमान गर्म हो जाता है, जिससे शरीर का हीलिंग प्रोसेस धीमा हो जाता है।

Health tips,health tips in hindi,exercise tips

मांसपेशियों में दर्द होने पर

अगर एक्सरसाइज करते समय आपको मांसपेशियों में दर्द महसूस हो, तो एक्सरसाइज को कुछ समय के लिए छोड़ दें। मांसपेशियों में दर्द होने पर भी अगर एक्सरसाइज किया जाए, तो इससे समस्या बढ़ सकती है। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में दर्द, अकडन और ऐंठन हो सकती है।

Health tips,health tips in hindi,exercise tips

थकान और कमजोरी महसूस होने पर

अगर आपको बहुत अधिक थकान या कमजोरी महसूस हो रही हो, तो इस स्थिति में आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। दरअसल, एक्सरसाइज करने के लिए शरीर को बहुत अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है और कमजोरी में शरीर में ऊर्जा पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है। इसलिए आपको जितना संभव हो, थकान या कमजोरी होने पर एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर स्वस्थ स्थिति में एक्सरसाइज की जाती है, तो इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। कमजोरी भी कई तरह की होती हैं।

Health tips,health tips in hindi,exercise tips

सर्जरी होने की स्थिति में

अगर आपकी हाल ही में कोई सर्जरी हुई है, आपको इस स्थिति में भी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। सर्जरी होने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहद संवेदनशील होता है, अगर इस स्थिति में एक्सरसाइज की जाए तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। सर्जरी की स्थिति में एक्सरसाइज करने से आपकी सर्जरी भी खराब हो सकती है। इसलिए अगर आपकी किसी भी तरह की सर्जरी हुई हो, तो एक्सरसाइज बिल्कुल न करें।

Health tips,health tips in hindi,exercise tips

मासिक धर्म होने पर

लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म होने पर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। वैसे तो इस स्थिति में लाइट एक्सरसाइज की जा सकती है, लेकिन हैवी वर्कआउट और एक्सरसाइज को पूरी तरह से ही अवॉयड करना चाहिए। इन दिनों महिलाओं के शरीर से अधिक ब्लड फ्लो हो रहा होता है, जिससे उन्हें कमजोरी और मूड स्विंग रहता है। इसलिए आप इस स्थिति में एक्सरसाइज करने से बचें। गर्भावस्था के आखिरी समय में भी आपको हैवी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,exercise tips

शरीर के अन्यों हिस्सों में दर्द होने पर

अगर कमर दर्द, पैरों में दर्द के अलावा शरीर के अन्यों हिस्सों में भी दर्द है, तो एक्सरसाइज बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। शरीर के हिस्सों में दर्द होने पर अगर एक्सरसाइज की जाती है, तो इससे समस्या बढ़ जाती है। हाथ, पेट, घुटनों में दर्द होने की स्थिति में भी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। अगर आपके पैरों में दर्द है, तो हाथों की एक्सरसाइज कर सकते हैं। और अगर हाथों में दर्द है, तो पैरों की एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन अगर शरीर के सभी हिस्सों में दर्द रहता है, तो एक्सरसाइज से दूरी बनाकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग