न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गहलोत ने CM भजनलाल को लिखा पत्र, जयपुर मेट्रो फेज 1-सी का कार्य दोबारा शुरू करने की माँग

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जयपुर मेट्रो फेज 1-सी के अधूरे पड़े कार्य को तुरंत पुनः शुरू कराने की मांग की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 17 May 2025 7:15:00

गहलोत ने CM भजनलाल को लिखा पत्र, जयपुर मेट्रो फेज 1-सी का कार्य दोबारा शुरू करने की माँग

जयपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जयपुर मेट्रो फेज 1-सी के अधूरे पड़े कार्य को तुरंत पुनः शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को रोके जाने से न केवल यात्री असुविधा झेल रहे हैं, बल्कि परियोजना की लागत भी लगातार बढ़ती जा रही है।

गहलोत ने पत्र में याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान बजट वर्ष 2022-23 में जयपुर मेट्रो के फेज 1-सी (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर) और फेज 1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) तक विस्तार की घोषणा की थी। इसके लिए बजट जारी कर कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया था।

फेज 1-सी: एक अधूरी मेट्रो लाइन

गहलोत के अनुसार, फेज 1-सी के तहत 2.85 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक प्रस्तावित है, जिसमें से 2.26 किमी भूमिगत और 0.59 किमी एलिवेटेड है। यह कार्य अप्रैल 2027 तक पूरा होना था, लेकिन नवंबर 2024 के बाद से यह पूरी तरह से ठप पड़ा है।

इस देरी से यात्रियों को डायवर्जन की समस्या, सड़क जाम, और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सरकारी खजाने पर भी इसका असर पड़ रहा है, क्योंकि अधूरी परियोजनाओं की लागत समय के साथ कई गुना बढ़ जाती है।

मेट्रो से ट्रांसपोर्ट नगर तक सीधा कनेक्शन संभव

गहलोत ने कहा कि यदि यह मेट्रो लाइन समय पर बन जाती है तो जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नए बस स्टैंड से मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी हो सकती है। इससे दिल्ली, आगरा, भरतपुर जैसे शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा।

2011 में रखी थी मेट्रो की नींव

गहलोत ने यह भी उल्लेख किया कि जयपुर मेट्रो की नींव 2011 में कांग्रेस सरकार ने रखी थी और मात्र दो वर्षों में 9 किलोमीटर का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। लेकिन 2013 में भाजपा सरकार के आने के बाद मेट्रो कार्य की गति धीमी कर दी गई, जिससे लागत में भारी इजाफा हुआ और आज तक अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक की योजना अधूरी है।

ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत की उम्मीद

पत्र के अंत में गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील की कि आम जनता की सुविधा, शहर के बढ़ते ट्रैफिक दबाव, और प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए जयपुर मेट्रो फेज 1-सी का कार्य अविलंब पुनः प्रारंभ कराया जाए और मेट्रो नेटवर्क का विस्तार आगे भी किया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?