न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पैसों को लेकर ठनी तो श्रद्धा ने किया इस फिल्म से किनारा, शिवांगी को कुशाल ने प्यारभरे अंदाज में किया बर्थडे विश

श्रद्धा कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने इस दौरान कई तरह की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 May 2025 2:29:28

2 News : पैसों को लेकर ठनी तो श्रद्धा ने किया इस फिल्म से किनारा, शिवांगी को कुशाल ने प्यारभरे अंदाज में किया बर्थडे विश

श्रद्धा कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने इस दौरान कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। श्रद्धा की पिछले साल आई हॉरर कॉमेडी मूवी ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म फैंस को इतनी पसंद आई कि इसने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली। सभी ने श्रद्धा की एक्टिंग को खूब सराहा। इसके बाद से ही श्रद्धा की अगली फिल्म का इंतजार किया जा रहा है। फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि उनकी अगली फिल्म कौनसी होगी।

कुछ समय पहले खबरें थीं कि श्रद्धा डायरेक्टर राही अनिल बर्वे की फिल्म में नजर आ सकती हैं, जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। बताया गया था कि श्रद्धा ने फिल्म के लिए करीब 17 करोड़ रुपए फीस मांगी थी। इसके अलावा फिल्म से होने वाले मुनाफे में भी हिस्सा चाहा था। अब खबर आई है कि श्रद्धा ये फिल्म नहीं कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पैसों को लेकर हुए विवाद से श्रद्धा ने फिल्म छोड़ दी। पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब श्रद्धा इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा और एकता के बीच पैसों को लेकर बात नहीं बनी।

एकता को श्रद्धा की फीस ज्यादा लगी और उन्हें लगा कि महिला लीड रोल वाली फिल्म के लिए इतना बजट ठीक नहीं रहेगा। श्रद्धा की फीस से फिल्म का पूरा बजट काफी बढ़ रहा था। अब जब श्रद्धा ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है, तो मेकर्स किसी और बड़ी एक्ट्रेस को मनाने में लगे हुए हैं। वे पहले से ही एक फेमस एक्ट्रेस के साथ बातचीत कर रहे हैं। श्रद्धा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट 13 अगस्त 2027 रखी गई है। ये मैडॉक फिल्म्स की सीरीज की तीसरी फिल्म है।

‘स्त्री 2’ में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार थे। ‘स्त्री’ में भी श्रद्धा और राजकुमार की जोड़ी थी। इसके अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि श्रद्धा दिनेश विजान, भूषण कुमार और बोनी कपूर के साथ फिल्मों के लिए बातचीत कर रही हैं। श्रद्धा ‘आशिकी 2’, ‘साहो’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘छिछोरे’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और ‘हसीना पारकर’ जैसी चर्चित फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। श्रद्धा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो पिछले कुछ समय से उनका नाम राइटर राहुल मोदी के साथ जुड़ रहा है।

2 News : पैसों को लेकर ठनी तो श्रद्धा ने किया इस फिल्म से किनारा, शिवांगी को कुशाल ने प्यारभरे अंदाज में किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हुईं 27 साल की, कुशाल टंडन ने फोटो शेयर कर लिखा…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘नायरा’ का किरदार अदा कर मशहूर हुईं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज रविवार (18 मई) को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले फैंस और साथी कलाकारों की ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उनके बॉयफ्रेंड एक्टर कुशाल टंडन ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। कुशाल की ये पोस्ट वायरल हो रही है। कुशाल ने शिवांगी की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है।

शिवांगी समंदर किनारे किसी रेस्टोरेंट में बैठी हुई हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है और बालों में फूल लगाया हुआ है। कुशाल ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस। हीरे की तरह चमकती रहो।” बता दें शिवांगी और कुशाल ने शो 'बरसातें-मौसम प्यार का' में काम किया था। इस शो के बाद से ही उनके अफेयर की खबरें आने लगीं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया। कुशाल और शिवांगी ने अभी तक रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की है।

फैंस उनकी नजदीकियां देख लगातार अटकलें लगा रहे हैं। शिवांगी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वो एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं-नया सीजन' में नजर आएंगी। वह एक्टर हर्षद चोपड़ा के अपोजिट रोमांस करती दिखेंगी। शो का टीजर सामने आ चुका है। दूसरी ओर, कुशाल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘नच बलिए 5’, ‘बिग बॉस 7’, ‘खतरों के खिलाड़ी 5’, ‘सुपर डांसर’ जैसे शो में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज