न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : संविदा पर रखे जाएंगे जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, 2,600 पदों पर हुई परीक्षा, 62.77% रही उपस्थिति

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 2600 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की, जिसमें 62.77% उपस्थिति रही। परीक्षा बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग निगरानी में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 18 May 2025 4:27:05

RPSC : संविदा पर रखे जाएंगे जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, 2,600 पदों पर हुई परीक्षा, 62.77% रही उपस्थिति

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रविवार को संविदा आधारित जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन किया। 2 हजार 600 पदों पर हुई इस भर्ती परीक्षा में महज 19 हजार 543 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें भी 12 हजार 267 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में 62.77 फीसदी उपस्थिति रही। जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग से गुजरते हुए परीक्षा कक्षा पहुंचे।

ऑफलाइन हुई इस भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर के मूल सिद्धांत, एग्रीकल्चर प्रोसेसिंग, रिन्यूवेबल एनर्जी सोर्सेज, फार्म पावर और मशीनरी आदि विषयों से कुल 200 प्रश्न पूछे गए। सभी प्रश्न मल्टीपल ऑप्शन वाले थे। इसके लिए ओएमआर शीट में पांच ऑप्शन दिए गए। इनमें किसी भी एक को चुनना अनिवार्य किया गया।

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की निगरानी में ली गई। यही नहीं अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक रिकॉर्ड भी रखा गया। इस आधार पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग की गई। जिन छात्रों ने अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया और उनकी आधार कार्ड की फोटो मैच नहीं हुई, उन्हें दूसरे दस्तावेज के प्रमाणीकरण के बाद ही परीक्षा में बैठने दिया गया।

मेजर आलोक ने बताया कि परीक्षा में 1/3 निगेटिव मार्किंग रखी गई। इसके साथ ही ओएमआर शीट में 10 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर किया जाएगा। आपको बता दें कि जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 2600 पदों पर भर्ती परीक्षा में टीएसपी क्षेत्र के 400 जबकि नॉन टीएसपी क्षेत्र के 2200 पद हैं। परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 35 प्रतिशत अंक तय किए गए। इससे कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?