न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारतीय शासन के आगे नहीं झुकेगा PAK, किसी भी हद तक जाने को तैयार...' पाकिस्तानी जनरल ने फिर उगला जहर

पाकिस्तानी जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत के खिलाफ कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारतीय शासन के आगे नहीं झुकेगा और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 9:07:50

'भारतीय शासन के आगे नहीं झुकेगा PAK, किसी भी हद तक जाने को तैयार...' पाकिस्तानी जनरल ने फिर उगला जहर

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य टकराव के बाद पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने फिर तीखा बयान दिया है। उन्होंने अनादोलु एजेंसी और पीटीवी न्यूज से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारतीय शासन के आगे झुकेगा नहीं और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

पाकिस्तानी लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "भारत अमेरिका नहीं है और पाकिस्तान अफगानिस्तान नहीं है। भारत इजरायल नहीं है और पाकिस्तान फिलिस्तीन नहीं है। पाकिस्तान को कभी रोका या मजबूर नहीं किया जा सकता।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत के भीतर मुसलमानों और सिखों पर अत्याचार हो रहे हैं, जिससे वहां नफरत और उग्रवाद को बढ़ावा मिल रहा है।

शांति की बात, लेकिन जवाबी कार्रवाई भी मजबूत

हाल ही में भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने परिपक्वता और जिम्मेदारी के साथ प्रतिक्रिया देने का दावा किया। हालांकि, इस दावे को खारिज करते हुए कहा गया कि पाकिस्तान ने सीमा के पूंछ समेत अन्य इलाकों पर लगातार गोलियां और मोर्टर दागे, जिससे कई मासूम भारतीयों की जान गई।

पाकिस्तान ने फिर दोहराया बड़ा झूठ

डीजी ISPR के अनुसार, भारत-पाक टकराव बढ़ने पर अमेरिका को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने व्यक्तिगत रूप से संघर्ष विराम का अनुरोध किया था। हालांकि ये बातें भी बेबुनियाद हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत द्वारा पाकिस्तान पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, "भारत बिना जांच और प्रमाण के आरोप लगा रहा है। हमारी सरकार ने साफ कहा है कि यदि कोई सबूत है तो उसे साझा किया जाए।" लेकिन पाकिस्तान की ये दलीलें भी कमजोर साबित हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले चार में से दो आतंकवादी पाकिस्तान के थे।

भारत ने किया ऑपरेशन ‘सिंदूर’, पाकिस्तान ने किया ‘बन्यानम मार्सो’

उन्होंने बताया कि भारत ने 6 से 10 मई के बीच पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक और मिसाइल हमले किए, जिनके जवाब में पाकिस्तान ने "ऑपरेशन बन्यानम मार्सो" के तहत जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं और देश एक अटूट दीवार की तरह खड़े हैं, लेकिन इस मामले में भी पाकिस्तान ने अभी तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए, जबकि भारतीय सेना ने हर कदम का प्रमाण उपलब्ध कराया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका