न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा ISI जासूस, सीमा पार तस्करी और गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामपुर निवासी शहजाद के रूप में हुई है, जिसे शनिवार को मुरादाबाद से हिरासत में लिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 19 May 2025 10:25:24

यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा ISI जासूस,  सीमा पार तस्करी और गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामपुर निवासी शहजाद के रूप में हुई है, जिसे शनिवार को मुरादाबाद से हिरासत में लिया गया।
एटीएस के अनुसार, शहजाद लंबे समय से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था और उसने कई बार पाकिस्तान की यात्रा भी की थी। पूछताछ में सामने आया है कि वह कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले और अन्य सामान की आड़ में सीमा पार तस्करी करता था। यह तस्करी केवल व्यापारिक गतिविधि नहीं थी, बल्कि आईएसआई के लिए जासूसी का मुखौटा थी।

शहजाद पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी एजेंटों को उपलब्ध कराने का भी आरोप है। जांच में यह भी पता चला है कि वह न केवल खुफिया जानकारी लीक करता था, बल्कि आईएसआई के संचालन को भारत में सहयोग भी देता था।

एटीएस की रिपोर्ट के अनुसार, शहजाद ने आईएसआई के कहने पर भारत में सक्रिय पाकिस्तानी एजेंटों को धनराशि ट्रांसफर की थी और उत्तर प्रदेश के कई युवाओं को तस्करी के बहाने पाकिस्तान भेजने का प्रयास किया, ताकि उन्हें आईएसआई गतिविधियों में शामिल किया जा सके।

इसके अलावा, शहजाद द्वारा भारतीय सिम कार्ड्स पाकिस्तानी एजेंटों तक पहुंचाने की बात भी सामने आई है, जो संभावित रूप से भारत विरोधी संचार तंत्र को मजबूत करने के लिए किया गया।

लखनऊ स्थित एटीएस थाना में शहजाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (भारतीय दंड संहिता की जगह नया कानून) की धाराओं 148 और 152 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल