न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

150 करोड़ के बेहद करीब पहुंची अजय देवगन की ‘रेड 2’, तीसरे रविवार को इतनी हुई कमाई

अजय देवगन की रेड 2 ने 18वें दिन 5.50 करोड़ कमाकर 149 करोड़ का आंकड़ा पार किया, अब 150 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 8:26:02

150 करोड़ के बेहद करीब पहुंची अजय देवगन की ‘रेड 2’, तीसरे रविवार को इतनी हुई कमाई

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दमदार कंटेंट और बेहतरीन स्टार कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को सुपरहिट बनाने में बड़ा योगदान दिया है। यहां तक कि टॉम क्रूज की नई रिलीज़ ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के सामने भी अजय देवगन की ‘सिंघम’ स्टाइल पूरी शिद्दत से चल रही है और फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज़ के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की?

‘रेड 2’ का तीसरे रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज के पहले दिन से ही ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बावजूद फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ यह साबित कर रही है कि फिल्म को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक अपने लागत से कई गुना मुनाफा कमा लिया है और इसकी रफ्तार अब भी थमी नहीं है। खास बात यह है कि तीसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कलेक्शन डिटेल्स:

- पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 95.75 करोड़ की कमाई की।

- दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 40.6 करोड़ रहा।

- 16वें दिन फिल्म ने 3 करोड़, जबकि 17वें दिन 4.15 करोड़ कमाए।

- तीसरे रविवार यानी 18वें दिन, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 5.50 करोड़ की कमाई की है।

- इस तरह, ‘रेड 2’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 149 करोड़ रुपये हो गया है।

अजय देवगन की ‘शैतान’ को पछाड़ा

हर दिन के साथ ‘रेड 2’ अपनी कामयाबी की नई कहानी लिख रही है। 18वें दिन इसने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है — अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘शैतान’ के 145.6 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए यह एक्टर के करियर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

अब फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है। अनुमान है कि तीसरे सोमवार को फिल्म यह आंकड़ा भी पार कर लेगी। ऐसा होने पर यह ‘छावा’ के बाद साल 2025 की दूसरी फिल्म बन जाएगी जिसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी