न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले पाकिस्तान फिर कश्मीर की यात्रा... गिरफ्तारी से पहले ज्योति मल्होत्रा को लेकर इस शख्स ने दी थी चेतावनी

हरियाणा की ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले कपिल जैन नाम के व्यक्ति ने NIA को चेतावनी दी थी। ज्योति का नाम पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से भी जुड़ा है। जानिए पूरे मामले की डिटेल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 3:23:28

पहले पाकिस्तान  फिर कश्मीर की यात्रा... गिरफ्तारी से पहले ज्योति मल्होत्रा को लेकर इस शख्स ने दी थी चेतावनी

हरियाणा की रहने वाली प्रसिद्ध ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले ही एक भारतीय नागरिक ने उनकी गतिविधियों पर चिंता जाहिर की थी। साल 2024 में की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट अब वायरल हो रही है, जिसमें ज्योति की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने की अपील की गई थी।

एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर कपिल जैन ने मई 2024 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से ज्योति मल्होत्रा की गतिविधियों की जांच करने का अनुरोध किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में ज्योति के यूट्यूब चैनल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, "NIA कृपया इस महिला पर नजर रखें। पहले यह पाकिस्तानी दूतावास के एक कार्यक्रम में गई, फिर 10 दिन पाकिस्तान में बिताए और अब कश्मीर जा रही है। इसमें कोई गहरा संबंध हो सकता है।"

पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से जुड़ा नाम

ज्योति का नाम पाकिस्तान के अधिकारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ जुड़ रहा है। उसने नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी दूतावास का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह दानिश से मुलाकात करती नजर आ रही है। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने दानिश को "पर्सोना नॉन ग्राटा" घोषित कर 13 मई को देश से निष्कासित कर दिया था।

भारत की सैन्य जानकारी लीक करने का आरोप


ज्योति मल्होत्रा पर भारतीय सैन्य ठिकानों और सेना की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को देने का आरोप है। इन आरोपों में पहलगाम हमले के बाद शुरू हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी जानकारियां भी शामिल हैं। ज्योति सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रही हैं और उन्होंने कई ट्रेवल वीडियो शेयर किए हैं। पाकिस्तान की यात्रा के दौरान भी उसने कई वीडियो बनाए, जिन्हें लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?