न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी में इस गाने पर झूमते दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, वीडियो वायरल, परेश के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने का कारण यह नहीं

एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन शनिवार (17 मई) रात मुंबई में एक शादी में शामिल हुए। उनके साथ उनकी बेटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 May 2025 1:54:06

2 News : शादी में इस गाने पर झूमते दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, वीडियो वायरल, परेश के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने का कारण यह नहीं

एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन शनिवार (17 मई) रात मुंबई में एक शादी में शामिल हुए। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं। इस दौरान तीनों ने मैच करते हुए ड्रेस पहनी थी। वे बेहद खुश नजर आ रहे थे। ऐश्वर्या ने जमकर डांस किया तो वहीं अभिषेक भी उन्हें चीयर करते दिखे। सोशल मीडिया पर कपल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर राहुल वैद्य भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल फिल्म 'बंटी और बबली' में अभिषेक व ऐश्वर्या पर फिल्माया गया गाना 'कजरारे' गा रहे हैं। ऐश्वर्या गाने पर जमकर झूम रही हैं।

लोगों की नजर अभिषेक पर टिक रही है, जो पत्नी के ठुमकों से निगाह नहीं हटा पा रहे हैं। वे ना केवल ताली बजाकर ऐश्वर्या का उत्साह बढ़ा रहे हैं, बल्कि उनके साथ ताल से ताल भी मिला रहे हैं। लोग ऐश्वर्या और अभिषेक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि वे राहुल की खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “राहुल भाई, मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन आपकी आवाज पूजा शिनचैन जैसी लगती है। माफ करना, लेकिन भाई फ्लो-फ्लो में ज्यादा हो जाता है।” दूसरे ने लिखा, “सड़कछाप सिंगर।”

तीसरे ने लिखा, “अबे यह तो शादियों में गाता है।” बहरहाल अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ देख उनके फैंस ने राहत की सांस ली। कुछ समय पहले तक मीडिया में लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि वे तलाक लेने जा रहे हैं। कई घटनाएं ऐसी हुईं जिनसे यही संकेत मिले कि उनके रिश्ते में खटास है और वे कभी भी अलग हो सकते हैं। ऐसा लगा जैसे वे दो खेमों में बंट गए हैं।

ऐश्वर्या हमेशा बेटी के साथ दिखती, जबकि अभिषेक अक्सर अपनी मां जया, पिता अमिताभ और बहन श्वेता के साथ ही नजर आते। हालांकि बीच-बीच में कुछेक मौकों पर अभिषेक-ऐश्वर्या साथ भी स्पॉट किए गए, जो उन्हें चाहने वालों के लिए बहुत खुशी का पल होता। अब इस ताजा वीडियो ने उन्हें लेकर जारी तमाम अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी साल 2007 में हुई थी। उन्होंने साल 2011 में आराध्या का स्वागत किया।

Aishwarya Rai Bachchan,actress aishwarya rai bachchan,abhishek bachchan,actor abhishek bachchan,aaradhya,rahul vaidya,paresh rawal,hera pheri 3 movie

अफवाहों से परेशान परेश रावल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताई हकीकत

दिग्गज एक्टर परेश रावल ने हाल ही ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म छोड़ दी थी। साथ ही मीडिया रिपोर्टों में परेश के हवाले से फिल्म छोड़ने की वजह क्रिएटिव डिफरेंस बताई गई। अफवाहों से परेशान परेश ने अब सबके सामने आकर इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। परेश ने X (ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का फैसला क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से नहीं था।

मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्ममेकर के साथ कोई क्रिएटिव डिसएग्रीमेंट नहीं है। मैं फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन के प्रति प्रेम, सम्मान रखता हूं।” परेश ने क्रिएटिव डिफरेंस की बात को खारिज कर दिया, लेकिन असली वजह अभी भी नहीं बताई। एक इंटरव्यू में वो कहते दिखे थे कि यह रोल उनके लिए गले का फंदा बन गया है। वो इस इमेज से छुटकारा चाहते थे। अब उनकी पोस्ट सामने आने के बाद लोग लगातार परेश से सही कारण जानना चाह रहे हैं। किसी ने कमेंट कर लिखा, “पैसा कम मिल रहा है या फिर उस किरदार से बोर हो गए हो?”

एक यूजर ने प्रियदर्शन को टैग करते हुए लिखा, “अब आपको फिल्म बनानी नहीं चाहिए, क्योंकि वो बात नहीं रह जाएगी। तो कुछ ने परेश से रिक्वेस्ट भी की है कि “प्लीज कर लो।” बीते दिनों सुनील ने परेश के फिल्म छोड़ने के सवाल पर कहा था कि ‘बाबू भैया’ और अक्षय कुमार के ‘राजू’ के बिना हेरा फेर” जैसी फिल्म हो ही नहीं सकती। अगर परेश चले जाते हैं, तो ‘श्याम’ के किरदार का पूरा वजूद खत्म हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन