न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटन और फिल्म नीति को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय, जयपुर में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन सचिव रवि जैन सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 17 May 2025 7:14:08

पर्यटन और फिल्म नीति को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय, जयपुर में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन सचिव रवि जैन सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य की पर्यटन नीति और फिल्म नीति को प्राथमिकता के आधार पर अंतिम रूप देकर शीघ्र जारी किया जाए, ताकि प्रदेश में पर्यटन विकास और फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिल सके।

एडवेंचर टूरिज्म और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा पर फोकस


दीया कुमारी ने एडवेंचर टूरिज्म योजना पर तेजी से कार्य करने को कहा। इसके साथ ही, पर्यटन स्थलों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों, विशेष रूप से जयपुर में सुनिश्चित की जाएं।

प्रमुख निर्देश और कार्य योजनाएं:


• पुष्कर सरोवर की DPR में घाटों के सौंदर्यकरण और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता।

• श्री खाटूश्यामजी क्षेत्र के समग्र विकास और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विशेष कार्य योजना।

• मालासेरी डूंगरी, जयपुर चारदीवारी क्षेत्र और आमेर में विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश।

• आमेर में कॉनसर्ट वेन्यू की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश।

• चौड़ा रास्ता स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (TFC) के बेहतर उपयोग हेतु योजना तैयार करने के निर्देश।

रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा


उपमुख्यमंत्री ने NHAI द्वारा प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं – आमेर, रणथंभौर, चित्तौड़गढ़, और बांसवाड़ा की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने अजमेर स्थित चामुंडा माता मंदिर के लिए भी रोपवे कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

सांस्कृतिक और विरासत स्थलों पर भी रहेगा विशेष ध्यान

दीया कुमारी ने शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण, अल्बर्ट हॉल के जीर्णोद्धार, लाइट एंड साउंड शो, बावड़ियों के संरक्षण, डेजर्ट टूरिज्म, वार म्यूजियम (झुंझुनू व जैसलमेर), टैगोर योजना और महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट जैसे विषयों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

राज्य सरकार की दिशा स्पष्ट: राजस्थान को बनाना है पर्यटन हब

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान को एक अग्रणी पर्यटन राज्य के रूप में स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें ताकि राज्य की पर्यटन संभावनाओं का पूर्ण दोहन किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका