न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Video: भारत से मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान कर रहा सेलिब्रेट, जश्न में शामिल हुए शाहिद अफरीदी, असीम मुनीर को चूमा!

पहलगाम आतंकी हमले और भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में सेलिब्रेशन कर शाहिद अफरीदी ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर को गले लगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 8:49:46

Video: भारत से मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान कर रहा सेलिब्रेट, जश्न में शामिल हुए शाहिद अफरीदी, असीम मुनीर को चूमा!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान में सबसे अधिक बौखलाया हुआ शख्स कोई और नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हैं। लगातार झूठ और प्रोपगेंडा फैलाने वाले अफरीदी का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को गले लगाकर चूमते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "आपने दुश्मन को अच्छा सबक सिखाया।" इस वीडियो को देखकर किसी का भी हँसना लाज़िमी है क्योंकि भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सेलिब्रेट कर रहा है।

यहाँ जानना जरूरी है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मुलाकात की थी। दोनों पूर्व खिलाड़ी उनसे मिलते ही गले मिले और अफरीदी ने उन्हें चूमा भी।

फिर भी यह समझ से परे है कि पाकिस्तान आखिर किस बात का जश्न मना रहा है, क्योंकि भारत के साथ इस संघर्ष में उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद पाकिस्तानी देशवासियों में जश्न का माहौल है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से हुई अफरीदी की मुलाकात

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की, जो प्रधानमंत्री आवास पर हुई। इस मुलाकात के बाद अफरीदी ने कहा कि इस मुश्किल समय में पूरा देश एकजुट है और उसने दुश्मन को करारा जवाब दिया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अफरीदी को धन्यवाद भी कहा।

सीजफायर के बाद अफरीदी ने एक रैली निकाली थी, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ अपनी बात रखी थी। इस रैली की खूब आलोचना हुई क्योंकि भारत से हार के बाद भी अफरीदी जश्न मना रहे थे। इस रैली के लिए भी पाक प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी थी।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’

22 अप्रैल को पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पूरे देश में इस हमले के खिलाफ गुस्सा था क्योंकि इसे पाकिस्तान की तरफ से ही रचा गया साजिश माना गया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाक में बने 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया गया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भी बॉर्डर पर फायरिंग और ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने रोक दिया। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ।

तनाव के बीच शाहिद अफरीदी के विवादित बयान

सीजफायर के बाद भी शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ विवादित बयान देते रहे। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना को लेकर कई विवादित टिप्पणियां कीं। इसके बाद भारतीय सरकार ने अफरीदी समेत कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के यूट्यूब और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी