न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बाबिल ने एक्टिंग से लिया ब्रेक, पोस्ट में लिखीं ये बातें, अनु को आज तक नहीं मिला ‘आशिकी’ का पूरा पेमेंट

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे एक्टर बाबिल खान ने अपने पिता की जैसे फिल्म इंडस्ट्री में ही करिअर बनाने का फैसला किया। बाबिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 May 2025 8:31:06

2 News : बाबिल ने एक्टिंग से लिया ब्रेक, पोस्ट में लिखीं ये बातें, अनु को आज तक नहीं मिला ‘आशिकी’ का पूरा पेमेंट

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे एक्टर बाबिल खान ने अपने पिता की जैसे फिल्म इंडस्ट्री में ही करिअर बनाने का फैसला किया। बाबिल ने सबसे पहले पिता की फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में बतौर कैमरा असिस्टेंट की जिम्मेदारी उठाई थी। इसके बाद उन्होंने 'कला' फिल्म से बतौर एक्टर तृप्ति डिमरी के अपोजिट एक्टिंग डेब्यू किया था। बाबिल 'फ्राइडे नाइट प्लान' और 'द रेलवे मैन' में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'लॉगआउट' ओटीटी पर रिलीज हुई है। बाबिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

हाल ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो बॉलीवुड पर कई आरोप लगाने के साथ रोते नजर आए। इसके बाद उनकी टीम ने बताया की वे अभी मेंटली ठीक नहीं हैं। अब बाबिल ने फिल्मों से ब्रेक की अनाउंसमेंट कर दी है। बाबिल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। इसमें बाबिल ने लिखा, “बहुत हिम्मत, जुनून और आपसी सम्मान के साथ, साई राजेश सर और मैंने…दोनों एक साथ इस जादुई सफर पर साथ आए। दुर्भाग्य से, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण चीजें आगे नहीं बढ़ पाई, जैसा कि सभी ने योजना बनाई थी।

चूंकि मैं कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं, इसलिए मैं साई राजेश सर और फिल्म की टीम को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि हमारे बीच बहुत प्यार है और हम भविष्य में जल्द ही मिलेंगे और एक साथ कुछ जादुई करेंगे।” बाबिल के इस फैसले पर उनकी मां सुतापा सिकदर ने कहा कि कि हर मां चाहती है कि उसका बच्चा खुश रहे...मेरा भी बस यही ख्वाब है। मेरा मानना है कि हर बच्चा एक अच्छा ब्रेक डिजर्व करता है। मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा एक खूबसूरत हॉलीडे पर जाए, खुद के लिए थोड़ा वक्त निकाले।

हम विदेश जा रहे हैं छुट्टियों पर...और वो पूरी तरह से ये सुकून डिजर्व करता है। जहां तक उसके फैसलों की बात है...क्या मैं खुश हूं? पता नहीं, रिएक्शन क्या होना चाहिए...लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि अगर कुछ उसके लिए काम नहीं आया या चीजें उल्टी पड़ गईं, तो भी शायद वो ही बेहतर था। अब वो खुद को थोड़ा वक्त दे सकता है, ब्रेक ले सकता है...और सबसे जरूरी बात – अपने आप का ख्याल रख सकता है। एक मां के लिए इससे बड़ी राहत क्या होगी?

अनु अग्रवाल ने कहा, मॉडलिंग से मेरी आय फिल्मों से होने वाली आय से कहीं ज्यादा है

90 के दशक की शुरुआत में करिअर शुरू करने वालीं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं। एक समय था जब अन्नू ने अपनी पहली फिल्म ‘आशिकी’ से सबका दिल जीत लिया था और वह हर किसी की चहेती बन गई थीं। हालांकि इसके बाद अनु बेहद कम फिल्मों में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ‘आशिकी’ के लिए आधे पैसे ही मिले थे। आज भी फिल्म के मेकर्स के पास उनके पैसे बकाया हैं।

अनु ने पिंकविला के साथ बातचीत में ‘आशिकी’ का जिक्र कर खुलासा किया कि उन्हें फिल्म के लिए केवल 60 प्रतिशत पेमेंट किया गया था। उनका 40 प्रतिशत पेमेंट आज भी बकाया है। उन्होंने कभी भी बाकी राशि वसूलने के लिए फिल्म निर्माताओं से संपर्क नहीं किया। अनु ने आगे कहा कि कोई बात नहीं, मैंने बहुत कमाया है। ठीक है यार, ये मेरा गिफ्ट है उनको। मॉडलिंग से मेरी आय फिल्मों से होने वाली आय से कहीं ज्यादा है। उस समय जो एक्टर अपने बचे हुए पैसे वापस मांगता तो उसके साथ बुरा बर्ताव होता था। तब बॉलीवुड में अंडर द टेबल काम चलता था।

बॉलीवुड में आने वाला अधिकांश पैसा अवैध स्रोतों से आता था और लेन-देन अक्सर ‘अंडर टेबल’ होता था। बता दें ‘आशिकी’ साल 1990 में रिलीज हुई थी और इसमें अनु के अपोजिट राहुल रॉय थे। फिल्म के गाने आज तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इसके डायरेक्टर महेश भट्ट थे। अनु ने अपने करिअर का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे वह भारत में ब्रांड को प्रमोट करने वाली सबसे शुरुआती एक्ट्रेसेज में से एक थीं। उन्होंने दावा किया कि उनसे पहले केवल सुनील गावस्कर जैसे क्रिकेटरों को ही ब्रांड एंबेसडर के रूप में देखा जाता था। उस समय कोई पुरुष अभिनेता भी ब्रांड एंबेसडर नहीं था। अनु साल 1998 में हुए मेजर एक्सीडेंट के पहले संन्यासी बन गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी