न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेक्सिको में दौड़ते दिखे 'डायनासोर', वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान

मेक्सिको के जंगल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको एक बार देखने पर ऐसा प्रतिक हो रहा है कि डायनासोर किसी छोटी नदी के एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Dec 2022 1:07:18

मेक्सिको में दौड़ते दिखे 'डायनासोर', वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान

मेक्सिको के जंगल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको एक बार देखने पर ऐसा प्रतिक हो रहा है कि डायनासोर किसी छोटी नदी के एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं। ये समूह में है। इन डायनासोरों में कुछ छोटे हैं तो कुछ बड़े आकार के।वीडियो में नजर आ रहा है कि ये सभी गाढ़े भूरे और काले रंग के हैं। इनमें से कुछ की लंबी गर्दन है। कुछ की छोटी। मजबूत पीठ है और पिछला हिस्से में पूंछ नहीं है। इनमे से कुछ तो बेहद तेजी से भागते दिख रहे हैं।

mexico,dinosaur,dinosaur running video

असल में ये डायनासोर नहीं नेवले जैसे जीव हैं। इनका नाम कोएटिस या कोएटिमुंडिस (Coatis or Coatimundis) हैं। कोएटिस जिस तरह से पूंछ उठाकर तेजी से भागता है। उसे दूर से देखने पर आपको यही लगेगा कि डायनासोर चल रहे हैं। ये जीव 13 से 27 इंच लंबे होते हैं और इनका वजन 2 से 8 किलोग्राम होता है। इनकी पूंछ इनके शरीर से ज्यादा बड़ी या बराबर आकार की होती है। इनका शरीर बेहद लचीला, हल्का, तेज दौड़ने वाला होता है। इनकी काबिलियत ये है कि बिना पीछे देखे अपनी पूंछ हवा में लहराते हुए तेज से भाग सकते हैं। इनके पंजे भालू और रकून की तरह होते हैं। जबकि मुंह सुअर के थूथन की तरह होता है। ये दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मेक्सिको और दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में पाए जाते हैं। इनके समूह में 25 या उससे कम सदस्य होते हैं। ये जिस भी जगह से निकलते हैं, वहां तेजी से भागते हैं। बहुत शोर मचाते हैं। नर मादाओं के पास तभी जाता है जब उसे प्रजनन करना होता है। या मादा भी उसे तभी बुलाती है।

कोएटिस मांसाहारी और शाकाहारी दोनों होते हैं। ये जमीन पर पड़ा कचरा, अकशेरुकीय जीव, टैरेंटुला मकड़ी, फल, चिड़ियों के अंडे, छिपकलियां, चूहे आदि भी खा जाते हैं। कई बार तो मगरमच्छ के अंडे भी खा लेते हैं। ये थोड़ा गर्म इलाकों में रहना पसंद करते हैं। जहां पर ज्यादा नमी होती है। जैसे- एरिजोना, न्यू मेक्सिको, टेक्सास से लेकर उरुग्वे तक। आम तौर पर ये सात साल तक जीते हैं अगर इनका कोई जानवर शिकार न कर ले। या इन्हें कोई बीमारी न हो। अगर इन्हें चिड़ियाघर में रखा जाता है तब ये कम से कम 10 साल तक जी सकते हैं।

mexico,dinosaur,dinosaur running video

कोएटिस खतरा महसूस होने पर भयानक लड़ाके बन जाते हैं। अपने नुकीले दांतों से हमला कर देते हैं। पंजों से छील देते हैं। इनका शिकार भी होता है। इन्हें सबसे ज्यादा खतरा एनाकोंडा, प्यूमा, भेड़िये, लोमड़ी, कुत्ते, जगुआर जैसे जीवों से रहता है। कई बार बाज या चील भी इनको अपना शिकार बना लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?