न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने रेड फ्लैग पर की थी टिप्पणी तो आदित्य बोले ऐसा, सारा ने इन्हें बताया बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। पहली बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 1:43:53

2 News : अनन्या ने रेड फ्लैग पर की थी टिप्पणी तो आदित्य बोले ऐसा, सारा ने इन्हें बताया बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। पहली बार साल 2022 में उनके रिश्ते को लेकर खबर सामने आई थी। इसके बाद उन्हें कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया। वे पार्टी और कई इवेंट्स में तो साथ दिखे ही इसके साथ उन्हें वेकेशन का मजा लेते भी देखा गया। हालांकि दोनों ने ही कभी भी खुलकर रिश्ते को स्वीकारा नहीं। पिछले साल अचानक उनका ब्रेकअप हो गया, जिससे फैंस हैरान रह गए। उन्हें लग रहा था कि यह रिश्ता शादी तक पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हाल ही अनन्या ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप में कई रेड फ्लैग्स झेले हैं।

अब आदित्य ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी है। आदित्य ने बुधवार (4 जून) को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रेड और ग्रीन फ्लैग्स के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि रेड फ्लैग? शायद किसी का जेल रिकॉर्ड हो सकता है…नहीं यार, असल में ग्रीन फ्लैग मेरे लिए दयालुता है। अगर कोई इंसान हर परिस्थिति में दयालु बना रहता है, तो वह मेरे लिए सबसे बड़ी खूबी है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अनन्या ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप में कई रेड फ्लैग्स झेले हैं।

अनन्या ने कहा कि मेरी पीपल प्लीजिंग पर्सनलिटी है, लेकिन अब मुझे लगता है कि जैसे आप हैं, वैसे ही आपको स्वीकार किया जाना चाहिए। मैंने खुद को बदला, बहाने बनाए लेकिन आखिर में यही सीखा कि किसी भी रिश्ते में ईमानदारी, रस्पेक्ट और एक्सेप्टेंस जरूरी है। मेरे लिए रेड फ्लैग हैं – धोखा देना, झूठ बोलना और सार्वजनिक रूप से अनादर करना। इससे पहले अपने कथित रिलेशनशिप के दौरान अनन्या और आदित्य कई बार इशारों में एक-दूसरे को लेकर बातें करते दिखे। एक बार करण के चैट शो में अनन्या ने खुद को ‘अनन्या कॉय कपूर’ कहा था, वहीं आदित्य ने भी अपने नाम में ‘जॉय’ जोड़कर चुटकी ली थी।

aditya roy kapoor,actor aditya roy kapoor,ananya panday,actress ananya panday,aditya ananya,sara ali khan,metri in dino,saif ali khan,Kareena Kapoor Khan

‘मेट्रो इन दिनों’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सारा से पूछा गया सवाल तो दी ऐसी रिएक्शन

एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इस दौरान सारा के साथ आदित्य, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और निर्देशक अनुराग बसु मौजूद थे। मीडिया ने स्टार्स से कई दिलचस्प सवाल किए। इसी दौरान सारा से ऐसा सवाल पूछा गया, जिसे सुनकर उनका रिएक्शन देखने लायक था। रिपोर्टर ने पूछा कि बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा जोड़ी कौनसी है, जो शादीशुदा और सफल दोनों हैं, साथ ही उनके फेवरेट भी है।

सारा ने जब यह सवाल सुना तो ऐसी रिएक्शन दी कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया। इसके बाद जब सारा को समझ आया तो उन्होंने कहा कि मेरे पिता और करीना। सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “उस सवाल को समझना कितना मुश्किल था?” दूसरे ने लिखा, “इस सवाल का जवाब देने में उसे इतना समय क्यों लगा..!” तीसरे ने लिखा, “चल झूठी।” चौथे ने कहा, “घर जा बेटा तेरी मां बेलन से तेरा स्वागत करेंगी।” बता दें फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई को आने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु हैं और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु व तानी बसु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी