न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: त्रिनेत्र गणेश-पांडुपोल हनुमान मंदिर में प्रसाद-भंडारा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, रणथंभौर व सरिस्का के लिए सख्त निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर और सरिस्का के पांडुपोल हनुमान मंदिर में प्रसाद और भंडारा पकाने पर रोक लगाई है। जानिए फैसले से जुड़े अन्य निर्देश और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 6:27:03

राजस्थान: त्रिनेत्र गणेश-पांडुपोल हनुमान मंदिर में प्रसाद-भंडारा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, रणथंभौर व सरिस्का के लिए सख्त निर्देश

राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे को लेकर एक याचिका दायर की गई थी, जिस पर बुधवार को फैसला सुनाया गया। फैसले के बाद इस टाइगर रिजर्व में संरक्षण और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किए जाने के आसार बढ़ गए हैं।

सुरक्षा कारणों से दायर की गई थी याचिका

याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से रणथंभौर टाइगर रिजर्व और अलवर के सरिस्का नेशनल पार्क में बढ़ती सार्वजनिक गतिविधियों पर चिंता जाहिर करते हुए सख्त कदम उठाने की अपील की थी। विशेषकर रणथंभौर में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर और सरिस्का स्थित पांडुपोल हनुमान मंदिर तक लगातार बढ़ रही भीड़ और वाहनों की आवाजाही से वन्यजीवों के अस्तित्व को खतरा बताया गया। इसी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सुनाया फैसला, तीन सदस्यीय समिति का गठन

मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति ए.एस. चांदुरकर की पीठ ने बुधवार को सुनवाई के दौरान रणथंभौर और सरिस्का में अवैध खनन, अतिक्रमण और वाहनों की अधिकता पर चिंता जताई। कोर्ट ने इन समस्याओं के समाधान के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। साथ ही रणथंभौर और सरिस्का के कोर एरिया में खनन पर तत्काल रोक लगा दी है और राज्य सरकार से छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

मंदिर परिसर में प्रसाद और भंडारा पकाने पर पूरी तरह रोक

सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर और सरिस्का स्थित पांडुपोल हनुमान मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का प्रसाद या भंडारा पकाया नहीं जाएगा। हालांकि, मंदिर के बाहर तैयार किए गए प्रसाद को लाने की अनुमति दी गई है। साथ ही मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित दुकानों पर भोजन पकाने पर भी रोक लगा दी गई है, लेकिन बाहर से लाया गया तैयार प्रसाद बेचा जा सकता है।

सरिस्का के लिए अलग कमेटी, बाघों के लिए संरक्षण पर जोर

सरिस्का टाइगर रिजर्व में भी सुरक्षा और संरक्षण को लेकर कोर्ट ने कड़े निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने एक समिति का गठन किया है जिसमें जिला कलेक्टर, फील्ड डायरेक्टर और CEC (Central Empowered Committee) का सदस्य शामिल होगा। कोर्ट ने कहा कि सरिस्का का बाघ आवास क्षेत्र बाघों के प्रजनन के अनुसार युक्तिसंगत होना चाहिए और इसका कुल क्षेत्रफल कम नहीं होना चाहिए।

पांडुपोल हनुमान मंदिर जाने वाले वाहनों पर रोक

पांडुपोल हनुमान मंदिर तक जाने वाले निजी वाहनों को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने कहा कि सभी निजी वाहनों की आवाजाही रोकी जाए और तीर्थयात्रियों के लिए राजस्थान सरकार 31 मार्च 2025 तक इलेक्ट्रिक शटल बसों की सुविधा उपलब्ध कराए। इसके बाद एक वर्ष के भीतर ट्राम वे, एलिवेटेड रोड, मोटरेबल ट्विन टनल, रोप वे और स्काई वॉक जैसे वैकल्पिक साधनों पर नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की सलाह से विचार किया जा सकता है।

यह फैसला पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जिससे धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?