न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने 65 वर्षीय पिनाकी मिश्रा से की गुपचुप शादी

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में शादी की। महुआ के राजनीतिक और विवादित सफर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 3:06:24

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने 65 वर्षीय पिनाकी मिश्रा से की गुपचुप शादी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने शादी कर ली है। उन्होंने बीजू जनता दल के नेता और सांसद पिनाकी मिश्रा को जीवन साथी बनाया है, हालांकि दोनों पक्षों से अभी तक इस शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महुआ और पिनाकी ने जर्मनी में शादी की है, और उनकी एक साथ तस्वीर भी सामने आई है।

‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, महुआ और पिनाकी ने चुपचाप जर्मनी में विवाह किया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। महुआ अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले महुआ डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन उनका विवाह ज्यादा समय तक नहीं चला और तलाक हो गया।

महुआ मोइत्रा का सांसद के रूप में दूसरा कार्यकाल

महुआ मोइत्रा इस समय सांसद के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कल्याण चौबे को हराया था। इस बार भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर भाजपा की प्रत्याशी अमृता रॉय को मात दी है।

महुआ पर ‘कैश फॉर क्वैरी’ मामले में लगे गंभीर आरोप

महुआ मोइत्रा का पहला कार्यकाल विवादों से भरा रहा। उन पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा था। इस ‘कैश फॉर क्वैरी’ मामले में उनकी सदस्यता रद्द भी कर दी गई थी, हालांकि महुआ ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। साथ ही उन पर अपने दोस्त हीरानंदानी को संसद की लॉगिन आईडी और पासवर्ड साझा करने का भी आरोप था।

पिनाकी मिश्रा का निजी जीवन

पिनाकी मिश्रा पुरी से बीजू जनता दल के सांसद रह चुके हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1959 को ओडिशा के कटक में हुआ था। यह उनकी दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 16 जनवरी 1984 को हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं। पिनाकी एक वकील भी हैं और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री प्राप्त की है।

बीजेडी के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले पिनाकी मिश्रा पहली बार 1996 में सांसद बने थे। इसके बाद 2009 और 2014 के चुनावों में भी वे विजयी रहे। 2019 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के संबित पात्रा को हराया था, लेकिन 2024 के चुनाव में उन्हें पात्रा के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं