न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु भगदड़ में गई 11 जानें: RCB के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगी रिपोर्ट

बेंगलुरु में RCB की जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत, राज्य सरकार और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज। कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामले की जांच के लिए स्टेटस रिपोर्ट मांगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 6:40:10

बेंगलुरु भगदड़ में गई 11 जानें: RCB के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगी रिपोर्ट

RCB की जीत के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए दर्दनाक हादसे में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ में 11 फैंस की मौत और दर्जनों घायल होने के मामले में कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), डीएनए (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी), कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की प्रशासनिक समिति और अन्य पर आपराधिक लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।

हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

गुरुवार को इस घटना की सुनवाई कर्नाटक हाईकोर्ट में भी हुई। अदालत ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सीएम जोशी की पीठ ने सरकार से 10 जून तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट की रजिस्ट्री को इस मामले को जनहित याचिका के तौर पर दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।

भगदड़ की वजह: फ्री एंट्री का ऐलान

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए एडवोकेट जनरल शशि किरण शेट्टी ने अदालत को बताया कि स्टेडियम में फ्री एंट्री की घोषणा के चलते गेट पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को नकारात्मक दृष्टिकोण से नहीं देख रही और दोषारोपण करना मकसद नहीं है, बल्कि यह जानना जरूरी है कि गलती कहां हुई ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी: एसओपी का पालन नहीं हुआ

हाई कोर्ट ने भीड़ नियंत्रण को लेकर गंभीर चिंता जताई और कहा कि इस तरह के बड़े सार्वजनिक आयोजनों के लिए एसओपी (Standard Operating Procedures) का पालन किया जाना चाहिए था। अदालत को बताया गया कि उस दिन स्टेडियम और उसके आसपास करीब 2.5 लाख लोग जमा हो गए थे, जबकि स्टेडियम की क्षमता केवल 30 हजार लोगों की है। लोगों को यह अंदाजा नहीं था कि अंदर कितनी भीड़ है।

घटनास्थल पर एंबुलेंस की कमी, सरकार ने दी सफाई

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि घटनास्थल पर एंबुलेंस और आस-पास के अस्पतालों की पूरी जानकारी पहले से होनी चाहिए थी। इस पर सरकार की ओर से बताया गया कि एंबुलेंस तो मौजूद थीं, लेकिन इतनी बड़ी घटना के लिहाज से पर्याप्त नहीं थीं। सरकार ने यह भी बताया कि मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है, जो 15 दिन में पूरी कर ली जाएगी। शशि किरण शेट्टी ने कहा, "किसी को बख्शा नहीं जा रहा है, हम जांच कर रहे हैं कि कहां चूक हुई।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा